UAE: दुबई में सबसे शुद्ध और सस्ता सोना मिलता है। जिसके चलते यहाँ से सोना तस्करी के कई मामले सामने आ रहते हैं, ऐसा ही एक और गोल्ड स्मगलिंग की खबर सामने आई है। दिल्ली सीमा शुल्क ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि दुबई से दो यात्रियों को दिल्ली में सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया।
दोनों यात्रियों को 11 अक्टूबर को सीमा शुल्क द्वारा गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने बताया आरोपी चूड़ियों के रूप में 24 कैरेट सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे, जिसका वजन 816 ग्राम था। प्राधिकरण ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।
कितना सोना ला सकते हैं?
बता दें यूएई से भारत सोना लाने की एक लिमिट तय की गई है। नियम के अनुसार, एक वर्ष से अधिक समय तक विदेश में रहने वाले पुरुष यात्रियों के लिए, Dh2,500 (50,000 रुपये) की मूल्य सीमा के साथ 20 ग्राम तक के सोने के आभूषण बिना किसी शुल्क के लाए जा सकते हैं। महिला यात्रियों के लिए, ये सीमा दोगुनी है, यानी, Dh5,000 (रु. 100,000) की मूल्य सीमा के साथ 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं बिना किसी कस्टम ड्यूटी के।
इस बीच, भारतीय मूल के यात्री या कम से कम छह महीने के बाद भारत आने वाले भारतीय पासपोर्ट धारक कस्टम ड्यूटी के भुगतान पर अधिकतम एक किलोग्राम सोना (आभूषण सहित) आयात कर सकते हैं।
Also Read: UAE: भारतीय प्रवासी ध्यान दें! यूएई की यात्रा के लिए अब अपने पास रखनी होगी ये ज़रूरी दस्तावेज
एयरपोर्ट पर 12 आईफ़ोन जब्त
इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली सीमा शुल्क ने दुबई से उड़ान भरने वाले यात्रियों से बारह आईफोन 16 प्रो मैक्स जब्त किए। चेन्नई में सीमा शुल्क अधिकारियों ने जुलाई में दुबई से यात्रा कर रहे एक यात्री से कॉफी मेकर के अंदर लगभग 3.99 किलोग्राम सोना जब्त किया।