UAE: शारजाह से आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट एयरपोर्ट पर दो घंटे लेट पहुँची, जिससे यात्रियों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट (आईएक्स 256/255) आमतौर पर रात 10:35 बजे शारजाह से इंदौर आती है और रात 12:10 बजे वापस शारजाह के लिए रवाना होती है। फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्री रात 9 बजे से एयरपोर्ट पर पहुंचना शुरू कर चुके थे, लेकिन विमान रात 12:20 बजे पहुंचा और 1:30 बजे वापस रवाना हुआ। जिसके चलते इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।
विमान में आई तकनीकी ख़राबी
दरअसल, फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी जिसके चलते फ्लाइट देरी से इंदौर पहुँची। अधिकारियों के मुताबिक़, यह फ्लाइट पहले मुंबई से शारजाह पहुँची और वहाँ से इंदौर के लिए रवाना हुई। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में तकनीकी ख़राबी आ गई जिसके चलते इसमें करीब दो घंटे की देरी हुई जिसके चलते इंदौर से शारजाह भी फ्लाइट देरी से पहुँची।
Also Read: UAE में इन 43 देश के लोगों को नहीं देना पड़ेगा लाइसेंस पाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट
कई उड़ाने प्रभावित
शारजाह जाने वाली फ्लाइट के अलावा देश भर में कई फ्लाइट्स को देरी का सामना करना पड़ रहा है। चूँकि पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट्स को सिक्योरिटी अलर्ट मिल रही है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।