skip to content

UAE Flight: बधाइयां ! अब UAE जाने के लिए 26 जनवरी से एमिरेट्स ए350 की हो रही है शुरुआत

Priya Jha
2 Min Read

UAE Flight: दुबई की मशहूर एयरलाइन, एमिरेट्स, 26 जनवरी 2025 से मुंबई और अहमदाबाद रूट पर अपने लेटेस्ट एयरबस ए350-900 विमान की शुरुआत कर रही है। यह भारत और यूएई के बीच यात्रा को और आरामदायक और शानदार बनाने की एक बड़ी कोशिश है।

उड़ान शेड्यूल और रूट

मुंबई के लिए:

  • फ्लाइट EK502: दोपहर 1:15 बजे दुबई से उड़ान भरेगी और शाम 5:50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
  • फ्लाइट EK503: मुंबई से शाम 7:20 बजे रवाना होगी और रात 9:05 बजे दुबई पहुंचेगी।

अहमदाबाद के लिए:

  • फ्लाइट EK538: रात 10:50 बजे दुबई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 2:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • फ्लाइट EK539: अहमदाबाद से सुबह 4:25 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 6:15 बजे दुबई पहुंचेगी।

Also Read: UAE: अब मिलेगी जल्दी Delivery , Amazon ने दुबई में तत्काल डिलीवरी सेवा की शुरू

यात्रियों के लिए खास सुविधाएं

  • A350-900 विमान में 312 यात्रियों के लिए जगह है, जिसमें 32 बिजनेस क्लास, 21 प्रीमियम इकॉनमी, और 259 इकॉनमी सीटें शामिल हैं।
  • अहमदाबाद रूट पर पहली बार प्रीमियम इकॉनमी की सुविधा शुरू की गई है।
  • बिजनेस क्लास में मर्सिडीज एस क्लास से प्रेरित “एस लाउंज” सीटें हैं, जिसमें वायरलेस चार्जिंग और कॉकटेल टेबल जैसी खास सुविधाएं दी गई हैं।
  • उन्नत केबिन डिजाइन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

भारत और यूएई कनेक्टिविटी में सुधार

Also Read: UAE: गज़ब ! एक और भारतीय ने बिग टिकट ड्रॉ में जीत लिए 2 करोड़

एमिरेट्स एयरलाइन पहले से ही भारत में 9 रूट्स पर 167 साप्ताहिक उड़ानें संचालित कर रही है। नई ए350 उड़ानें भारत-यूएई के बीच और भी ज्यादा कनेक्टिविटी और सुविधाएं लेकर आ रही हैं।

इसके अलावा, मुंबई और बैंगलोर के लिए एमिरेट्स की ए380 फ्लाइट्स भी पहले से चल रही हैं। एयरलाइन का यह कदम भारत और दुबई के बीच यात्रा को और आरामदायक और इको-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है . अब, अगर आप मुंबई या अहमदाबाद से दुबई जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस नए और शानदार अनुभव के लिए तैयार हो जाइए!

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .