skip to content

UAE: UAE से महाकुंभ पहुंची मुस्लिम महिला , हुई इमोशनल

Priya Jha
2 Min Read

UAE: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लाखों श्रद्धालु जुट रहे हैं, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हैं। गुरुवार को 10 देशों के प्रतिनिधियों का एक दल महाकुंभ का दौरा करने पहुंचा। इस दल ने आयोजन की भव्यता देखी और साधु-संतों से मुलाकात की। इस दौरान विदेशी मेहमान भारतीय संस्कृति और महाकुंभ के महत्व से प्रभावित हुए।

प्रतिनिधिमंडल में सिर्फ एक महिला

प्रतिनिधिमंडल में संयुक्त अरब अमीरात से आईं सैली एल अजाब एकमात्र मुस्लिम महिला थीं। महाकुंभ की भव्यता देखकर वह भावुक हो गईं और इसे एकता का प्रतीक बताया। सैली ने कहा, “यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है और यहां सबकुछ बहुत व्यवस्थित है। यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है।”

सैली ने योगी सरकार की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा, “डेढ़ महीने में 40 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। यह अकल्पनीय और अविश्वसनीय है। मैं इसे अपने देश में साझा करूंगी। भारत ने इस आयोजन के माध्यम से एकता का शानदार संदेश दिया है।”

इन देशों से भी आए लोग

सैली एल अजाब के साथ फिजी, फिनलैंड, गुयाना, मलेशिया, मॉरीशस, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद और टोबैगो के 21 प्रतिनिधि भी थे। उन्होंने संगम तट और अखाड़ों का दौरा किया और साधु-संतों से भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी ली। विदेशी मेहमान महाकुंभ के आयोजन और भारत की सांस्कृतिक विरासत से गहराई से प्रभावित हुए।

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .