Dubai: बॉलीवुड फैन्स के लिए एक बढ़िया खबर है! हमारे फेवरेट सुपरस्टार, शाहरुख खान, जल्द ही दुबई में नजर आने वाले हैं। अगर आप इस वीकेंड ग्लोबल विलेज जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये मौका बिल्कुल मत छोड़िए। शाहरुख खान रविवार, 26 जनवरी को रात 8:30 बजे ग्लोबल विलेज के मेन स्टेज पर नजर आएंगे।
इससे पहले शाहरुख के Events
Also Read: UAE: NTA ने UAE के परीक्षा केंद्र में किया बदलाव , नया पता यहाँ देखें
कुछ समय पहले, शाहरुख ने दुबई में अपने बेटे के ब्रांड D’YAVOL के लॉन्च पर एक शानदार पार्टी होस्ट की थी। ये पार्टी SKY 2.0 में हुई थी, जहां डीजे ब्लिस, जैक स्लीमन, डीजे एजे और सरटेक जैसे सितारों ने रंग जमाया था। साथ ही, कनाडा के रैपर और सिंगर टेशर ने अपनी हिट सॉन्ग ‘जलेबी बेबी’ पर परफॉर्म किया था।
ग्लोबल विलेज सीजन 29
Also Read: UAE: यूएई ने नए वैट नियमों की कि घोषणा, सोने और हीरे के डीलरों पर पड़ेगा प्रभाव
ग्लोबल विलेज के सीजन 29 का स्टेज इस साल कई बड़े सेलेब्स को होस्ट कर चुका है। अक्टूबर 2024 में, फिल्म लकी भास्कर के स्टार्स दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी ने यहां स्पेशल अपीयरेंस दी थी। दिसंबर 2024 में, वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और डायरेक्टर एटली ने अपनी फिल्म बेबी जॉन के प्रमोशन के लिए ग्लोबल विलेज में फैंस से मुलाकात की थी। तो इस बार की शाम शाहरुख के नाम कीजिए और ग्लोबल विलेज में एंटरटेनमेंट का मजा उठाइए!