UAE – भारतीय प्रवासी और अमीराती बाल बाल बच गए है। दरसल दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुला लिया गया है। यह फैसला एक फ्लाइट के उड़ान भरने के तुरंत बाड़ एक चिड़िया के उससे टकराने जाने के बाद लिया गया है। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट ने जैसे ही उड़ान भरी वह एक चिड़िया से टकरा गई। जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है। इसी के चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने पुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, जिससे किसी भी हालात से निपटा जा सके।
बर्ड स्ट्राइक क्या होते है ?
Also Read – पाकिस्तानी नागरिक ने बालू पर बनायी UAE शेख हमदान और बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खांन की तस्वीरें !
हलाकि बर्ड का विमान से टकरा जाने से बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। आसमान में जब विमान उड़ता है तो कई बार हवा में उड़ रहे पक्षी उनसे टकरा जाते हैं और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ती है। इन घटनाओं को बर्ड स्ट्राइक कहते हैं। बर्ड स्ट्राइक सुनने में तो साधारण लगता है, लेकिन इससे विमान के अंदर सफर कर रहे यात्रियों की जान पर बन आती है ।
इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार 91 देशों में प्रतिदिन के औसत से करीब 34 बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं होती हैं। चैन की बात है कि 92 प्रतिशत घटनाओं में विमान और यात्रियों को कोई नुकसान नहीं होता। चलिए आपको बताते है की आखिर विमान से पक्षी कैसे टकरा जाते है। पक्षियों के टकराने की घटनाएं अधिकतर विमान के टेकऑफ या लैंडिंग के समय ही होती हैं।
जब विमान टेक ऑफ या लैंड कर रहा होता है तो एयरपोर्ट के आस-पास उड़ रहे पक्षियों के टकराने का खतरा सबसे अधिक होता है। ये पक्षी कम ऊंचाई पर उड़ रहे होते हैं इसलिए विमान की चपेट में आ जाते हैं। बर्ड स्ट्राइक की घटनाएं उन इलाकों में भी ज्यादा होती हैं जहां प्रवासी पक्षियों की तादाद अधिक होती है।
Also Read – UAE में Global Village में जीती महिला , बेटी की वजह से कांटेस्ट में था हिस्सा
बर्ड स्ट्राइक से बचने के लिए क्या करे ?
1988 में एक घटना हुई थी जिसमें कुछ कबूतर प्लेन के टेक ऑफ के समय दोनों दोनों इंजन से टकरा गए थे। इस वजह से प्लेन क्रैश हो गया था और 35 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका में बर्ड स्ट्राइक की एक ऐतिहासिक घटना के बाद हुडसन नदी पर एयरबस के विशाल विमान का क्रैश लैंडिंग किया गया था। विमान में सफर कर रहे 100 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।
पहली नजर में हवाई जहाज को बर्ड स्ट्राइक से बचाने का तरीका यह दीखता है कि प्लेन के इंजन पर जाली लगा दी जाए, जिससे पक्षी इंजन के अंदर नहीं जा सकेंगे। हालांकि, यह तरीका बिलकुल भी नहीं अपनाया जाता, बल्कि इससे इंजन को नुकसान पहुंचने का खतरा और भी बढ़ जाता है। दरअसल, एक रिसर्च में यह पाया गया है कि अगर हवाई जहाज का रंग हल्का या सफेद हो तो पक्षी उससे दूर भागते हैं।