skip to content

Sharjah: शारजाह में गिरा मस्जिद , मजदूर की मौत ,4 घायल

Priya Jha
2 Min Read

Sharjah: शारजाह में एक बुरा हादसा हुआ है आपको बता दे की शारजाह में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मस्जिद की छत गिर गयी। इस दुर्घटना में एक मजदूर की मौत वहीं अन्य 4 कर्मचारी घायल हो गए है। शारजाह पुलिस के एक अधिकारी ने गल्फ न्यूज को बताया कि यह मंगलवार रात अल खान इलाके में ये घटना हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शारजाह पुलिस और राष्ट्रीय एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचे और श्रमिकों को अस्पताल ले गए।

11 बजे पुलिस ऑपरेशन रूम को घटना की सूचना

Also Read : UAE सरकार ने प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, सुन ख़ुशी से उछल पड़ेंगे प्रवासी

साइट पर मौजूद कर्मचारियों ने रात करीब 11 बजे पुलिस ऑपरेशन रूम को घटना की सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि मजदूर मस्जिद की मीनार पर काम में व्यस्त थे, तभी मचान ढह गई और मजदूर जमीन पर गिर गए। उनमें से एक युगांडा के 28 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित को घटना स्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। उनके शरीर को लगभग 12.10 बजे अस्पताल ले जाया गया।

तीन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी

Also Read : UAE में आपके पास है Work Permit तो होंगे भर-भरके फायदें, ऐसे उठाये लाभ

बता दे घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए। उनमें से तीन को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चौथा कर्मचारी जो युगांडा का है, वह 26 साल का है और अभी भी अस्पताल में है। अधिकारियों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और इलाज पूरा होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। मस्जिद लगभग तैयार है और रमजान के अंत तक इसका उद्घाटन किया जाना है।

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .