Saudi: सऊदी अरब में शनिवार से ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शीत लहर का असर खासकर देश के उत्तरी हिस्सों में रहेगा। तबुक, अल जौफ, उत्तरी सीमा, हेल और मदीना के उत्तरी हिस्से ठंड की चपेट में रहेंगे। यह स्थिति शुक्रवार, 3 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है।
तापमान -4 डिग्री तक पहुंच सकता है
राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक उत्तरी सीमाओं, तबुक, अल जौफ और हेल में तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। साथ ही ठंडी हवाएं मौसम को और सख्त बना सकती हैं।
अफवाहों पर केंद्र की सफाई
मौसम विभाग के प्रवक्ता हुसैन अल कहतानी ने कहा है कि ऐसी अफवाहें गलत हैं कि यह सर्दियों की सबसे भीषण शीत लहर होगी। उन्होंने लोगों को ठंड के मौसम में सतर्क रहने और मौसम विभाग की जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है।
सऊदी अरब में पहले से ही ठंड का असर महसूस हो रहा है, और आने वाले दिनों में यह बढ़ सकता है। इसलिए, लोग अपने आप को और अपने परिवार को ठंड से बचाने के इंतजाम कर लें।