skip to content

Saudi Arab: सऊदी अरब ने पाकिस्तानियों पर लगाया एक और नियम , जाने

Priya Jha
3 Min Read

Saudi Arab: सऊदी अरब जाने वाले पाकिस्तान के नागरिकों के लिए अब पोलियो टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य हो गया है। यह ऐलान सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (GACA) ने किया है। जो लोग इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उन्हें सख्त सज़ा और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान अभी भी दुनिया के उन दो देशों में शामिल हैं जहां पोलियो खत्म नहीं हुआ है। 2024 में पाकिस्तान में पोलियो के 68 नए मामले सामने आए, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे इलाकों में टीकाकरण अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। यहां पोलियो वैक्सीन को लेकर लोगों में झिझक है और कई बार स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले भी हुए हैं।

अलग-अलग वजहों से वीजा प्रतिबंध

Also Read: Saudi Arab: सऊदी अरब में दिल का दौरा पड़ने से मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

सऊदी अरब का यह फैसला ऐसे समय आया है जब कई खाड़ी देशों ने पाकिस्तानियों पर अलग-अलग वजहों से वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। हाल ही में 51 पाकिस्तानियों को सात देशों से निर्वासित कर कराची भेजा गया। इसके अलावा, कई पाकिस्तानी यात्रियों को उनके दस्तावेज़ों में गड़बड़ी के कारण उड़ानों से उतार दिया गया।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहले ही वीजा के लिए पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया है। सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के कई शहरों के लोगों के लिए वीजा पर पाबंदी लगा दी है। यह कदम इसलिए उठाया गया क्योंकि कई पाकिस्तानी अपराध, ड्रग्स की तस्करी, और मानव तस्करी जैसे मामलों में पकड़े गए हैं।

पाकिस्तानी के लिए लगाए जा रहे नियम

Also Read: Saudi: सऊदी में किसी भी मुश्किल से निपटने के लिए जानें ये जरूरी बातें

खाड़ी देशों में काम और रोजगार के लिए हर साल लाखों पाकिस्तानी वीजा के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन हाल के प्रतिबंधों के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों ने साफ कर दिया है कि वे अब पाकिस्तान से मजदूर या तकनीशियन को काम पर रखना नहीं चाहते। इसकी वजह यह है कि कई बार पाकिस्तानी कर्मचारी काम के तय मानकों को पूरा नहीं कर पाते।

पाकिस्तान की इमेज और पासपोर्ट की साख पहले से ही खराब है, और इन घटनाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सऊदी अरब में सिर्फ मक्का और मदीना में 4000 से ज्यादा पाकिस्तानी भिखारी पकड़े गए हैं। इसके अलावा, कई लोग ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में शामिल पाए गए हैं। इन सभी वजहों से खाड़ी देशों ने पाकिस्तानियों के लिए वीजा नियम कड़े कर दिए हैं और उनकी एंट्री पर सख्ती बढ़ा दी है।

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .