Oman: ओमान के मस्कट हवाई अड्डे पर नए बोर्डिंग नियम की घोषणा की गई है। यानी अगर आप Muscat airport से यात्रा करने वाले हैं तो आपके नये नियमों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ओमान में मस्कट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने बोर्डिंग के दौरान देश में या उसके माध्यम से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सख्त नियम बनाये हैं।
नयें नियम लागू
नये नियम 4 अगस्त, 2024 से शुरू हुए। नए बदलाव में बोर्डिंग पास सिस्टम (PBS) क्षेत्र में समय का समायोजन शामिल है, जो चेक-इन काउंटरों के बाद और passport control से पहले स्थित है।
नये नियमों के मुताबिक़, निर्धारित departure time से 40 मिनट पहले यात्रियों को इस चेकपॉइंट से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। दूसरी ओर, departure gates, departure टाइम से 20 मिनट पहले बंद हो जाएँगे, जैसा कि पहले होता था।
एयरपोर्ट ने यात्रियों को एक नोटिस के ज़रिये प्रक्रियाओं में बदलाव के बारे में सूचित किया। सभी यात्रियों को सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए बदलाव का पालन करने की सलाह दी गई है।
Also Read: Oman – India : भारत में यह एयरलाइन अब नहीं करेगा अपने वाहक संचालन, प्रवासियों को होगी दिक्कत