भारतीय प्रवासियों के लिए अच्छी खबर , uae के लिए मिलेंगे हर सप्ताह 4 इंटरनेशनल फ्लाइट

UAE – भारतीय प्रवासी को uae जाने के लिए फ्लाइट्स के टिकट के लिए अब लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि अब आप आराम से अपने सूटेबल समय पर टिकट भारत से uae की फ्लाइट ले पाएंगे। क्यूंकि अब आपको दुबई और शारजहा के लिए 4 इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से 31 मार्च से दुबई और शारजाह के लिए नई फ्लाइट शुरू होंगी। इन फ्लाइट का संचालन नई एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी। सप्ताह में एक दिन दुबई फ्लाइट, जबकि शारजाह के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट का संचालन होगा। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि पहली ही फ्लाइट में रिस्पांस काफी अच्छा है। इसके वजह से यह फैसला लिया गया।

इंदौर से अब हर शुक्रवार दुबई फ्लाइट जबकि शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को शारजाह के लिए फ्लाइट रहेगी। शुक्रवार को इंदौर से दो फ्लाइट एक साथ चलेगी। इनमें एक दुबई के लिए जबकि दूसरी शारजाह के लिए होगी। नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।

Also Read – UAE में Global Village में जीती महिला , बेटी की वजह से कांटेस्ट में था हिस्सा

शारजाह के फ्लाइट का शेड्यूल

दरअसल फ्लाइट शारजाह से भारत के लिए सुबह 3 बजे यूएई के समयानुसार रवाना होगी । वही फ्लाइट इंदौर पहुंचेगी भारतीय समयानुसार सुबह 7.35 बजे। वही वापस इंदौर से शारजाह रवाना होगी सुबह (भारतीय समयानुसार) 10.30 बजे वही फ्लाइट शारजाह पहुंचेगी (यूएई समयानुसार) 12.10 बजे। शारजाह से भारत आने में 3.05 घंटे का सफर होगा । इंदौर से शारजाह 3.10 घंटे में पहुंचेगी। वही अगर टिकट की बात करें तो टिकट करीब 19 हजार 500 रुपए है जिसमें 180 है .

Also Read – UAE में लॉन्च हुआ नया सोने का सिक्का, रमज़ान के बाद बिक्री शुरू !

दुबई के फ्लाइट का शेड्यूल

इंदौर से दुबई के लिए फ्लाइट भारतीय समय अनुसार रात 1.20 बजे रवाना होगा । वही फ्लाइट दुबई पहुंचेगी (यूएई समयानुसार) 2.55 बजे। वापिस दुबई से फ्लाइट रवाना होगी शाम 6.05 बजे (यूएई समयानुसार)। और यहां यानी की इंदौर आएगी रात भारतीय समयानुसार 10.40 बजे। फ्लाइट दुबई से प्रति गुरुवार। इंदौर से हर शुक्रवार को चलेगी। वही राउंड फेयर करीब 26 हजार रुपए रहेगा और फ्लाइट में सीट 180 होंगी

 

Leave a Comment