skip to content

Dubai : क्या दुबई में सानिया और शमी साथ आए नज़र ?

Priya Jha
2 Min Read

Dubai : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा इन दिनों अपने बेटे के साथ दुबई में रहती हैं। सानिया को लेकर अक्सर कोई न कोई खबर सुर्खियों में रहती है। हाल ही में वे भारत आई थीं और कुछ शहरों में इवेंट्स में हिस्सा लिया था। उनकी दूसरी शादी को लेकर अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। कुछ समय पहले उनका नाम भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के साथ भी जोड़ा गया था। यहाँ तक कहा गया कि शमी और सानिया शादी करने वाले हैं। हालांकि, इन बातों में कोई सच्चाई नहीं थी। सानिया फिलहाल अपने प्रोफेशनल कामों में बिजी हैं और उनकी लाइफ अच्छी चल रही है।

सोशल मीडिया पर तेज

Also Read: UAE Skilled Worker: UAE या भारत कहाँ Skilled Workers का काम करना है फायदे का सौदा

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर सानिया और शमी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों इस वक्त दुबई में साथ समय बिता रहे हैं। “क्रिकेट गुरु” नाम के एक फेसबुक पेज पर कुछ फोटोज़ शेयर की गई हैं, जिनमें सानिया और शमी साथ नजर आ रहे हैं। कुछ फैन्स ने तो उन्हें “बेस्ट जोड़ी” तक कह दिया। लेकिन जब फैक्ट चेक किया गया तो सच्चाई कुछ और ही निकली। सानिया और शमी की साथ की फोटोज़ असली नहीं हैं। ये डीप फेक टेक्नोलॉजी की मदद से बनाई गई फेक तस्वीरें हैं।

सानिया मिर्ज़ा है Busy

Also Read: UAE Gold: दुबई से ऐसी जगह पर सोना छिपाकर लायी महिला ,की कहेंगे तौबा तौबा

असल में, सानिया मिर्ज़ा अबू धाबी में वर्ल्ड टेनिस लीग के दौरान ब्रॉडकास्टिंग में व्यस्त हैं। वहीं, मोहम्मद शमी चोट से उबरने के बाद घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। दोनों के बीच दूर-दूर तक कोई कनेक्शन नहीं है। सोशल मीडिया पर फेक फोटोज़ बनाना और फैलाना गैर-कानूनी है। ऐसी गलत जानकारियों से बचने की जरूरत है।

 

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .