Dubai: मुंबई एयरपोर्ट (CSMIA) पर दुबई के रहने वाले एक 38 साल के यात्री जापान सेठ के हैंडबैग से ₹7.2 लाख के गहने चोरी हो गए। जापान सेठ मूल रूप से वडोदरा के हैं और 2022 से दुबई में रह रहे हैं। वे एक इंटरनेशनल कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। दिसंबर 2024 में, वे अपनी पत्नी, दो बच्चों और नौकरानी के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए वडोदरा आए थे। 14 दिसंबर से 30 दिसंबर तक परिवार वहीं रुका।
बैग से सोना गायब
Also Read: UAE Draw : यूएई में 5 साल की कोशिश के बाद भारतीय प्रवासी बना करोड़पति
30 दिसंबर को, वे वडोदरा से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। उनके पास 9 बैग थे, जिनमें से 5 बैग चेक-इन कर दिए गए थे। एक हैंडबैग में सोने के गहने रखे थे, जैसे झुमके, हार, कंगन और अंगूठी। ये गहने एक काले रंग की थैली में पैक किए गए थे। 31 दिसंबर को सुबह 2 बजे उन्होंने इंडिगो की फ्लाइट (6E-1511) से मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरी। दुबई पहुंचने के बाद, सुबह 7:30 बजे घर पहुंचकर जब उन्होंने अलमारी में गहने रखने के लिए हैंडबैग खोला, तो पाया कि गहने गायब थे। गायब गहनों में दो अंगूठियां, दो हार, एक कंगन, एक झुमका, एक चेन और एक पेंडेंट थे, जिनकी कीमत ₹7.2 लाख थी।
इसके बाद, सेठ गहनों की तलाश के लिए वडोदरा लौटे। उन्होंने अपने घर और नौकरानी के पति से पूछताछ की, लेकिन गहने नहीं मिले। फिर उन्होंने वडोदरा एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क किया।
पुलिस का रवैय्या ठीक नहीं
Also Read: UAE Visa: ‘पाकिस्तानियों के लिए यूएई वर्क वीजा पर कोई प्रतिबंध नहीं’ , जाने Details
वहां की बैगेज स्कैनिंग में यह कन्फर्म हुआ कि हैंडबैग में गहने थे। 5 जनवरी को, उन्होंने मुंबई की सहार पुलिस से शिकायत की। मुंबई एयरपोर्ट पर CISF ने बैगेज स्कैनिंग की छवियों की जांच की, जिसमें पाया गया कि बैग से कुछ गहने गायब हो गए थे।
सेठ का मानना है कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट पर हुई। सहार पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में 5 दिन का समय लिया। चोरी के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) (चोरी) के तहत केस दर्ज किया गया। सेठ ने कहा, “एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम ने मदद की, लेकिन पुलिस का रवैया निराशाजनक था। एयरपोर्ट के कुछ हिस्से सीसीटीवी से कवर नहीं हैं और जहां हैं, वहां की फुटेज साफ नहीं है। हमें यकीन है कि चोरी वहीं हुई थी।”