Dubai: जर्मनी के हैम्बर्ग एयरपोर्ट पर पिछले महीने कस्टम अधिकारियों ने एक महिला से 90 किलो दुबई की मशहूर चॉकलेट जब्त की। अब उस पर सैकड़ों यूरो का जुर्माना लग सकता है। ये चॉकलेट खासतौर पर अपने पिस्ता क्रीम और कनाफे के कुरकुरे स्वाद के लिए जानी जाती है। कनाफे फिलो आटे से बनता है, जो मिठाई बकलावा में इस्तेमाल होता है, और इसे मिल्क चॉकलेट में लपेटा जाता है। TikTok पर फूड इन्फ्लुएंसर मारिया वेहेरा ने 2023 में इसका वीडियो पोस्ट किया था, जिससे यह चॉकलेट रातोंरात वायरल हो गई।
सूटकेस में 460 चॉकलेट बार
Also Read: UAE: दुबई में 3 Malls की बदली Parking व्यवस्था
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल की महिला ने तीन सूटकेस में रखे 460 चॉकलेट बार एयरपोर्ट पर डिक्लेयर नहीं किए थे। उसने पुलिस को बताया कि उसने हर 200 ग्राम चॉकलेट बार के लिए €4.60 (लगभग ₹400) चुकाए थे। महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन टैक्स चोरी के मामले में जांच हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि इन चॉकलेट बार की कुल कीमत करीब €2,100 (लगभग ₹1,85,000) है। ये बार दुबई से लाई गई थीं और इतनी बड़ी मात्रा में होने की वजह से इन्हें बेचने के लिए लाया गया माना जा रहा है।
चॉकलेट सिर्फ दुबई में मिलती
Also Read: UAE ने पाकिस्तानियों को फिर से दिया बड़ा झटका, नई वीजा शर्त जान रोने लगे पाकिस्तानी
कस्टम अधिकारियों ने बताया कि इन चॉकलेट बार की पैकेजिंग पर सामग्री या एलर्जी की जानकारी नहीं थी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जोखिम हो सकते थे। उन्होंने कहा कि इन चॉकलेट को या तो वापस भेजा जाएगा या नष्ट कर दिया जाएगा। दुबई की ये खास चॉकलेट 2021 में सारा हमौदा नाम की ब्रिटिश-मिस्र की उद्यमी ने बनाई थी। प्रेग्नेंसी के दौरान सारा को चॉकलेट खाने का मन करता था, लेकिन वो कुछ अलग चाहती थीं। इस तरह उनकी ब्रांड फिक्स डेज़र्ट चॉकलेटियर ने “कैन’ट गेट कनाफे ऑफ इट” नाम की ये चॉकलेट बनाई।
ये चॉकलेट सिर्फ दुबई में मिलती है, लेकिन अब इसके नकली वर्जन दुनिया भर में बिकने लगे हैं। सारा ने बताया कि इंस्टाग्राम और TikTok पर वायरल होने के बाद उनकी चॉकलेट की डिमांड इतनी बढ़ गई कि एक समय पर हर मिनट 100 ऑर्डर आने लगे। तो अब ये महिला न सिर्फ जुर्माना भुगतेगी, बल्कि दुबई चॉकलेट की लोकप्रियता भी बरकरार रहेगी!