Dubai ; दुबई से निकला घर के लिए लेकिन नहीं पहुंचा घर। मामला उत्तर प्रदेश का है। आजमगढ़ के थाना क्षेत्र के निजामुद्दीन पट्टी (सेंदुरी) गांव निवासी अबू सहमा दुबई से बीते 19 जून को घर के लिए दुबई से निकला था । आज तक घर नहीं पहुंच सका है। इस कारण परिवार काफी परेशान हैं। अबू सहमा के पिता इसरार अहमद ने जानकारी कि वह 10 वर्षों से दुबई में एक अरबी के घर रह रहा था और वहां वह बावर्ची का काम करता था। अभी करीब साढ़े चार महीने पहले घर से छुट्टी बिताकर गया था। 10 दिन पूर्व वह फोन पर बताया था कि उसे शुगर की बीमारी से बहुत दिक्कत हो रही है। वह घर आना चाहता है। 19 जून का टिकट भी ले लिया था। लेकिन चार दिन हो गया, वह घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजन काफी परेशान है। अबू सहमा दो पुत्र और एक पुत्री के पिता हैं।
Also Read: UAE: 4,300 करोड़पति को पसंद आ गयी दुबई , छोड़ रहे भारत