Dubai Competition: दुबई ने रविवार,12 जनवरी को प्रार्थना के लिए आह्वान (अज़ान) प्रतियोगिता और ‘हर घर में कुरान’ पहल की शुरुआत की। इस पहल को दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद ने लॉन्च किया। इसका मकसद इस्लामी मूल्यों को बढ़ावा देना और बच्चों में राष्ट्रीय पहचान मजबूत करना है। ‘
मुअज्जिन अल फ्रीज’ प्रतियोगिता शेख हमदान चाहते हैं कि इस साल इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मस्जिदों की संख्या 50% तक बढ़े। खासतौर पर 6 से 14 साल के बच्चों को इसमें शामिल किया जाएगा। दुबई के इस्लामिक मामलों और धर्मार्थ गतिविधियों विभाग (IACAD) के महानिदेशक अहमद दरवेश अल मुहैरी को भरोसा है कि इस साल प्रतियोगिता में बेहतरीन आवाज़ें सामने आएंगी।
Also Read: UAE Gold Rate: साल के पहले हफ्ते कुछ ऐसा है सोने का मिजाज
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए करना होगा रजिस्ट्रशन
यह प्रतियोगिता 13 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी तक पंजीकरण लेगी। इसके बाद 10 फरवरी से मूल्यांकन शुरू होगा, जिसमें अज़ान के लिए सबसे अच्छी आवाज़ों का चयन किया जाएगा। ‘हर घर में कुरान’ पहल शेख हमदान ने एक और पहल शुरू की है जिसका नाम है ‘हर घर में कुरान’।
इसका उद्देश्य दुबई के हर घर तक कुरान की एक प्रति पहुँचाना है। इस पहल के तहत मस्जिदों, खासकर व्यस्त मस्जिदों में कुरान की प्रतियाँ बाँटी जाएंगी। यह पहल रमज़ान के दौरान परिवारों को कुरान पढ़ने और समझने के लिए प्रेरित करती है। ये दोनों पहलें दुबई में धार्मिक जागरूकता बढ़ाने और इस्लामी मूल्यों को मज़बूत करने के लिए बनाई गई हैं।