Abu dhabi: अबू धाबी में एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गयी। बता दे की भारतीय तेलंगाना निवासी थे। उनकी उम्र 55 वर्षीय थी। पेंड्याला चंद्रकांत की शेख खलीफा मेडिकल सिटी, अबू धाबी में इलाज के दौरान लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई। 29 जुलाई को उनका निधन हो गया। राजन्ना-सिरसिला जिले के वेमुलावाड़ा ग्रामीण मंडल के नुकलामरी गांव के रहने वाले थे।
चंद्रकांत पिछले 32 वर्षों से अबू धाबी में एक सफाई कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करते थे। बीमारी के कारण उन्होंने ड्राइवर का काम करना शुरू कर दिया। उनके परिवार में 42 वर्षीय पत्नी लावण्या और दो बच्चे हैं।
कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादे दरकिनार
Also Read: Saudi Power Plant : सऊदी अरब ने की घोषणा, बना रहा है पहला nuclear power plant
खाड़ी जेएसी के कार्यकर्ताओं, तेलंगाना एनआरआई विभाग, भारतीय दूतावास, प्रवासी भारतीयों और स्थानीय राजनेताओं के संयुक्त प्रयास से शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाया जा सका। शनिवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
खाड़ी जेएसी के उपाध्यक्ष जी मुरलीधर रेड्डी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, “क्या खाड़ी क्षेत्र के कामगारों के कल्याण के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में किए गए वादे को दरकिनार कर दिया गया है?” उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र से आए प्रवासियों के शवों का वापस आना जारी है, जबकि चुनाव घोषणापत्र में एनआरआई के लिए कल्याण बोर्ड की स्थापना के वादे अभी भी अधूरे हैं। राज्य सरकार द्वारा 17 सितंबर तक तेलंगाना खाड़ी, प्रवासी कल्याण बोर्ड की स्थापना के वादे के बावजूद, खाड़ी क्षेत्र से आए प्रवासियों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे परिवारों की स्थिति खराब हो रही है।