IPL 2022 : ये हैं छोटे AB जिसने छुड़ाये दिग्गजों के छक्के, किया ऐसा कमाल

IPL 2022 : बेबी एबी (Baby AB) के नाम से मशहूर हुए डेवॉल्ड ब्रेविस ने मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता के खिलाफ आईपीएल 2022 के 14वें मैच में डैब्यू किया है। भारतीय लीग में अपनी पहली पारी में ही धुआंधार अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) मैच में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रण दिया है, जिसके तहत मुंबई ने पहला विकेट गिरने के बाद डेवॉल्ड ब्रेविस को क्रीज पर भेजा और उन्होंने खेल का माहौल बदल कर रख दिया।

आईपीएल 2022 में अपने पहले 2 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग एलेवन में बड़े बदलाव किए हैं। जिसके चलते सूर्यकुमार यादव टीम के साथ जुड़े हैं और डेवॉल्ड ब्रेविस (Baby AB) को मौका दिया गया है। कोलकाता के खिलाफ इस मैच में भी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं हुई, टीम के कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बना कर मुंबई के संयुक्त 6 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे।

इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए डेवॉल्ड ब्रेविस (Baby AB) ने रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद कोलकाता के गेंदबाजों को तड़ी दिखाते हुए जानदार बल्लेबाजी की है। मुश्किल परिस्थिति में बल्लेबाजी करने आए ब्रेविस ने ईशान किशन के साथ सिर्फ 30 गेंदों में 39 रनों की साझेदारी की। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में आग उगलती गेंदबाजी कर रहे उमेश यादव के ओवर में भी बाउंड्री जड़ी थी।

ब्रेविस (Baby AB) ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है, जिसमें उन्होंने 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े। हालांकि उनकी पारी ज्यादा लंबी नहीं हो सकी, वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। लेकिन तब तक बेबी एबी अपनी लाजवाब बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीत चुके हैं।

Leave a Comment