IPL 2022 : ऑरेंज कैप की रेस मे हुई इस युवा खिलाड़ी की एंट्री, जिससे बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी पीछे

IPL 2022 : आईपीएल 2022 के लीग स्टेज का 14वें मैच में कोलकाता और मुंबई के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट की दो सबसे मजबूत टीम कोलकाता और मुंबई KKR vs MI आज पुणे के एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के सामने खेल रही है।

मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए आए थे, जहां टॉस का सिक्का केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर के पक्ष में गिरा, जिसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। जिसके तहत रोहित शर्मा की टीम ने केकेआर को 162 रनों का लक्ष्य दिया है।

KKR vs MI मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही थी। शुरुआती 3 ओवर में कोलकाता के गेंदबाजों ने पलटन पर दबाव बनाया हुआ था। जिसके चलते रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बना कर आउट हो गए थे।

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2022 में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा एक खोज बनकर उभरे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले में भी अपनी टीम के लिए विपरीत परिस्थिति में आकर संयम दिखाते हुए बेहद आक्रमक पारी खेली।

इस मैच में जब तिलक वर्मा क्रीज पर आए तब टीम का संयुक्त स्कोर 55/3 था और 11 ओवर का खेल हो चुका था। ऐसे में क्रीज पर आए तिलक वर्मा ने सूर्यकुमार के साथ मिलकर ने कोलकाता के गेंदबाजों पर पलटवार करना शुरू कर दिया था। तिलक ने सूर्य के साथ मिलकर 49 गेंदों में 83 रन की साझेदारी की।

Leave a Comment