IPL 2022 : पैट कमिंस जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब मुंबई इंडियंस काफी मजबूत स्थिति में था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने कुछ ही गेंदों में मैच का पासा ही पलट दिया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पैट कमिंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मुंह से निवाला छीन लिया… सॉरी वडा पाव छीन लिया।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2022 के सफर का आगाज दमदार किया है। कमिंस ने अपने पहले मैच में बैट से कमाल किया और आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोंकने में केएल राहुल की बराबरी की। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को खेला गया मैच चार ओवर शेष रहते पांच विकेट से अपने नाम कर लिया।
पैट कमिंस जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब मुंबई इंडियंस काफी मजबूत स्थिति में था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने कुछ ही गेंदों में मैच का पासा ही पलट दिया। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पैट कमिंस की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मुंह से निवाला छीन लिया… सॉरी वडा पाव छीन लिया। पैट कमिंस ने क्लीन हिटिंग का ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया।
15 बॉल पर 56 रन… जीरा बत्ती।’ मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में चार विकेट पर 161 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर ने 13.1 ओवर तक 101 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। वेंकटेश अय्यर एक छोर संभाले अकेले ही मोर्चा संभाले हुए थे, जब उनका साथ देने पैट कमिंस मैदान पर आए। कमिंस ने आते ही ऐसी तबाही मचाई, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के किसी गेंदबाज की एक नहीं चली। कमिंस ने 14 गेंद पर ही पचासा ठोका और छक्के से टीम को जीत दिलाई। उन्होंने जैसे ही मैच फिनिश किया केकेआर की पूरी टीम मैदान पर कूद पड़ी और आंद्रे रसेल तो नाचने भी लगे।