IPL 2022 : डेविड वॉर्नर, नॉर्खिया की वापसी से मजबूत होगी दिल्ली वही लखनऊ सुपरजाइंट्स से जुड़ेंगे मार्कस स्टोइनिस

IPL 2022 : आईपीएल के 15वें सीजन का 15 वा मुकाबला आज लखनऊ सुपरजाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा एक तरफ लखनऊ सुपरजाइंट्स मुकाबला जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है वहीं दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।

IPL 2022

दिल्ली कैपिटल से दो प्रमुख खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और नॉर्खिया जुड़ेंगे वही लखनऊ के साथ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस जुड़ेंगे

आपको बता दें कि भारत पहुंचने के बाद नॉर्खिया ने पिछले कुछ सप्ताह में अच्छा काम किया है फिटनेस परीक्षण के पास कर चुके हैं और वह चयन के लिए उपलब्ध होंगी उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम वार्नर को टीम शेफर्ड की जगह शामिल कर सकती हैं जबकि स्टोनीस टीम में एंड्रयू टाय या लुइसकी जगह लेंगे।

लखनऊ की गेंदबाजों को दिल्ली की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाने की चुनौती होगी कप्तान पंत और पृथ्वी से भी टीम को बड़ी पारी का इंतजार है प्रत्येक मैच के साथ ललित यादव का आत्मविश्वास में बढ़ रहा है लेकिन अनुभवी मनदीप सिंह बल्लेबाजी क्रम की सबसे कमजोर कड़ी है।

Leave a Comment