Saudi Arab – सऊदी अरब में एक बार फिर कुछ ऐसा हुआ है जिससे सऊदी अरब की छवि बदली है। सऊदी अरब लगातार महिलों के लिए अब उदार बन रहा है । दुनिया में अपनी छवि को बदलने के लिए अब सऊदी अरब लगातार महिलाओं पर मेहरबान हो है । इसी कारण अब सऊदी अरब में महिलाओं को भी लगातार छूट दी जा रही है और मुख्यधारा में शामिल होने के लिए काम किया जा रहा है।सऊदी की छवि एक रूढ़िवादी देश के रूप में है जिसे सऊदी के शासक अब बदलना चाहते है ।
सऊदी किंग सलमान ने पहले भी महिलों को कई छेत्र में कई छूट दिए है। हाल ही में एक वीडियो और कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है, जिसमें दिख रहा है कि कुछ महिला कैडेट्स अपने सैन्य यूनिफॉर्म में हैं। ये सभी लड़कियां किंग फहद सिक्योरिटी कॉलेज से बीते सोमवार को ग्रेजुएट हुई हैं। इस दौरान वह अपनी खुशी का इजहार कर रही थीं और अपनी आजादी का जश्न मानते दिखाई दी ।
कॉलेज की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो
Also Read – रमजान के आखिरी 10 दिनों में दो पाक मस्जिदों में इबादत के लिए परमिट की आवश्यकता नहीं
कॉलेज की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि लड़कियां काफी खुश नज़र आ रही है साथ ही एक दूसरे को बधाई भी दे रही हैं। वही जानकारी के मुताबिक यह चौथा बैच है। जिसमें लडकियां अपने सैन्य यूनिफॉर्म में हैं। जो किंग फहद सिक्योरिटी कॉलेज से सोमवार को ग्रेजुएट हुई हैं। इस दौरान वह अपनी खुशी का इजहार कर रही थीं।
इस दौरान लड़कियों की परिजन भी उपस्थित रहीं। सभी मायें अपनी बेटियों को सैन्य यूनिफॉर्म में देखकर काफी खुश लग रही थी । इस मौके पर एक कैडेट ने कहा कि ‘ हम सभी प्रशिक्षकों को उनके प्रयास के लिए धन्यवाद देते हैं।’ एक अन्य लड़की ने कहा, ‘हमने कई कौशल हासिल किए। हमने ताकत और आत्मविश्वास हासिल किया है।’ क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की ओर से पेश किए गए किंगडम के विजन 2030 के तहत महिलाओं को देश में ज्यादा से ज्यादा अवसर देना लक्ष्य है। महिलाओं को हर क्षेत्र में धीरे-धीरे अवसर दिया जा रहा है।
2021 में महिला सैनिकों का पहला बैच निकला था
Also Read – माशा अल्लाह ! सऊदी में रमज़ान की पहली तरावीह, देखिये मदीना का खूबसूरत नज़ारा !
आपको बता दे की साल 2019 में सऊदी अरब ने घोषणा की थी कि वह देश के सशस्त्र बलों में महिलाओं को सेवा करने की इजाजात देगा। महिलाएं सऊदी अरब की सेना, रॉयल सऊदी एयर डिफेंस, रॉयल सऊदी नेवी, रॉयल सऊदी स्ट्रैटेजिक मिसाइल फोर्स और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में शामिल हो सकती हैं। इससे पहले 2021 में महिला सैनिकों का पहला बैच निकला था। 14 सप्ताह के बुनियादी ट्रेनिंग के बाद उन्हें सेवा में शामिल किया गया था।
सऊदी अरब में विज़न 2023 के तहत काफी बदलाव किए गए है। सऊदी अरब अपनी अर्थव्यवस्था को तेल से शिफ्ट करके पर्यटन की ओर ले जाना चाहता है। लेकिन पर्यटन का उद्योग सऊदी के लिए आसन नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि सऊदी की छवि एक रूढ़िवादी देश के रूप में है। इसे देखते हुए सऊदी ने साल 2018 में महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजात दी थी। वहीं सऊदी ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अपने अंतरिक्ष मिशन में पहली बार एक महिला को स्पेस में भेजेगा। इसके साथ ही सऊदी ने बिना मेहरम के हज जाने के लिए भी महिलाओं को इज़ाज़त भी दी। मूलरूप से अब सऊदी अरब बदल रहा है।