BREAKING NEWS: सऊदी अरब में नहीं देखा गया ईद का चाँद !

Saudi Eid Al Fitr : आज गुरुवार 20 अप्रैल को सऊदी में ईद का चाँद नहीं देखा गया है. यानी कल शुक्रवार 21 अप्रैल को ईद नहीं मनाई जायेगी। इस बात की घोषणा खुद सऊदी के इस्लामिक मंत्रालय ने कर दी है. जी हां अब 30 का रमज़ान होगा उसके बाद ही ईद होगी। कल शुक्रवार को मुसलमान आखरी रोज़ा रखेंगे और कल चाँद रात होगी। जिसके बाद मगरिब में ईद की चाँद भी दिख जायेगी और परसो यानी शनिवार को तमाम मुसलमान ईद मनाएंगे।

सऊदी अरब के लावा तमाम खाड़ी देशों में आज चाँद नहीं दिखा है. तो इस हिसाब से कल ईद नहीं होगी। आज गुरुवार 20 अप्रैल को शव्वाल का चाँद देखने की अपील खुद इस्लामिक मंत्रालय ने की थी. वैसे 13 देशों के खगोल विज्ञान के 25 विशेषज्ञों ने एक संयुक्त बयान जारी कर के कह दिया था कि आज गुरुवार को ईद का चांद देखना नामुमकिन है. मगर एक बार तसल्ली के लिए चाँद देखना होगा। तब फैसला लिया जायेगा ईद होगी या नहीं ! तो फैसला आ भी चूका है कल शुक्रवार को सऊदी में ईद नहीं होगी।

ईद मुसलमानो के लिए इतना ख़ास क्यों होता है चलिए थोड़ा ये बता देते हैं आपको ! रमजान का अंत एक बड़ा उत्सव है जिसे ‘ईद अल-फितर’ कहा जाता है: उपवास तोड़ने का त्योहार। मुसलमान रोज़े के अंत का जश्न मनाते हैं और अल्लाह को उस ताकत के लिए शुक्रिया करते हैं जो उसने उन्हें पूरे रमजान में दी थी।

तीन दिनों का त्योहार दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा रमजान के पूरा होने का जश्न मनाता है । जैसे ही रमजान का महीना समाप्त होता है, दुनिया भर के मुसलमान “उपवास तोड़ने का त्योहार” ईद-उल-फितर की तैयारी कर रहे होंगे। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जंग-ए-बद्र के बाद ईद-उल-फितर की शुरुआत हुई थी. बताया जाता है कि इस जंग का नेतृत्व ख़ुद पैग़ंबर मोहम्मद साहब ने किया था और इस जंग में मुस्लिम समुदाय की फतह हुई थी. मुस्लिम समुदाय के लोग ईद वाले दिन अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि अल्लाह ने उन्हें 30 दिनों तक रोज़े रखने की ताकत दी है.

ईद त्यौहार के दिन घरो में मीठी सेवइयाँ और ढेर सारे पकवान बनाये जाते है। इस दिन लोग नए कपडे पहनते है और सभी गलतिया भुला कर एक दूसरे को ईद की मुबारक देते है। बच्चो को इस दिन अपने बड़ो से ईद पर तोहफा मिलता है जिसे ईदी कहा जाता है। इसके अलावा ईद मुस्लिमो का प्रसिद्ध त्यौहार है।

Leave a Comment