Saudi Arab : हलका भोआ के गांव गुजरात का अर्जुन सिंह 21 अप्रैल 2022 को सऊदी अरबी के रियाद में रोजगार की तलाश में गया था। उसे नौकरी मिली भी वो वहां पर एक कंपनी में ड्राइवर के तौर पर कार्य कर रहा था। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। वहीं, 21 अगस्त को उसकी रियाद में हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना उसके स्वजनों को मिली तो उन पर मुसीबतों का पहड़ा टूट गया। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, जो कमाने वाला था, वह तो चला गया।
घर में इकलौता कमाने वाला था अर्जुन
Also Read – Saudi Red Alert : मक्का में बिगड़े मौसम के हालात , Red Alert जारी
वही मृतक की माँ चंचला देवी ने बताया कि उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मात्र एक कनाल जमीन है, उनके दो छोटे बेटे हैं, जो बेरोजगार हैं। उनकी तीन बेटियां है, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। एक बेटी अभी कुंवारी है। हादसे की सूचना मिलने पर पंजाब कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क गांव गुजरात में परिवार को सांत्वना देने पहुंचे और हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द अर्जुन सिंह के पार्थिव शरीर को सउदी अरब रियाद से गांव में लाया जाएगा, जिसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर ठाकुर भूपिंद्र सिंह, मिंटू शर्मा, पवन कुमार व अन्य उपस्थित थे।