Saudi Arab अरब के साथ भारत मना सकता है ईद-उल-फितर ? क्या है जाने

Saudi Arab – रमजान के पवित्र महीना जब ख़त्म हो जाता है तो ईद-उल-फितर मनाई जाती है जो भारत और Saudi अरब सहित पूरी दुनिया में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। 2023 में भारत के Saudi अरब के साथ ईद-उल-फितर मनाने की संभावना है। सऊदी अरब में चाँद एक दिन पहले और भारत मे चाँद एक दिन बाद दिखने के कारण दो दिनों तक ईद का पर्व मनाया जाता है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर के अनुसार,अधिकांश मध्य पूर्व देशों में गुरुवार को शव्वाल के महीने का अर्धचंद्र नग्न आंखों या दूरबीन से देखा जाना लगभग असंभव है। यहां तक कि ब्रिटिश सरकार की रिपोर्ट बताती है कि गुरुवार को मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम से अर्धचंद्र के देखे जाने की संभावना नहीं है।

इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर की भविष्यवाणी

Also Read – सऊदी जाने से पहले कर ले ये तैयारी ,अगर वहां फंस जाय तो इमरजेंसी में यहां करें संपर्क

इन खबरों के आधार पर कहा जा सकता है कि सऊदी अरब और अन्य मध्य पूर्व के देशों में ईद-उल-फितर शनिवार, 22 अप्रैल, 2023 को मनाए जाने की संभावना है। दूसरी ओर, भारत में शनिवार या रविवार को ईद-उल-फितर मनाने की संभावना है। हालांकि अगर शुक्रवार को चांद नजर आता है तो ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी। यानी अगर इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी सेंटर और ब्रिटिश सरकार की भविष्यवाणी सच हो जाती है और भारत में शुक्रवार को चांद नजर आता है तो भारत और सऊदी अरब के एक ही दिन ईद-उल-फितर मनाने की संभावना है.

Also Read – कुरान प्रतियोगिता में ईरान के यूनुस ने जीते 6 करोड़ रुपये

चाँद देकर होगा ईद-उल-फितर

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ईद-उल-फितर की तारीख निर्धारित करने के लिए अर्धचंद्र का दिखना आवश्यक है। इसलिए, कुछ भी अंतिम नहीं है, और यह सब चंद्र दर्शन पर निर्भर करता है। हालांकि, भारत द्वारा सऊदी अरब के साथ ईद-उल-फितर मनाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक साल के दसवें महीने की पहली तारीख को ईद (Eid-ul-Fitr) मनाई जाती है। जिस दिन चांद (Moon) दिखाई देता है, उसे चांद मुबारक (Chand Mubarak) के नाम से जाना जाता है और फिर अगले दिन ईद-उल-फितर (Eid) का त्योहार मनाया जाता है।

 

 

Leave a Comment