Saudi से भारत लौटने पर लग सकता है प्रतिबन्ध

Saudi Arab – अगर आप भारत से है और Saudi अरब में रहते है तो आपको बता दे एक बार फिर से Saudi अरब से वापस भारत लौटना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। जिसके पीछे का कारण और कुछ नहीं बल्कि कोरोना है। जी हाँ बिल्कुल सही सुना आपने दरसअल एक बार फिर से भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। जिसके कारण एक बार फिर से विदेशों में रह रहे भारतीय को अपने देश में लौटने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 1 अप्रैल से भारत में कोरोना के मरीजों में इजाफा देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9 हजार 111 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच चुका है। इससे पहले शनिवार को 10 हजार 93 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे। सिर्फ अप्रैल में अब तक रोजाना के केस जोड़ लिए जाएं तो 16 दिनों में ही एक लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 13 अप्रैल को 11 हजार से ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। इस दिन सबसे ज्यादा 29 मौतें भी हुई थीं।

पांच राज्य में बढ़ा कोरोना

देश में पिछले 24 घंटे में 9,111 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,116 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67% से ज्यादा है।
केरल: यहां 2,287 नए केस मिले, 1,916 लोग ठीक हुए, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,848 एक्टिव केस हैं।
दिल्ली: यहां रविवार को 1,634 नए केस आए और 3 लोगों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस बढ़कर 5,297 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 29.68% हो गया है।
हरियाणा: यहां बीते दिन 839 नए केस सामने आए और 435 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,142 एक्टिव केस हैं।
उत्तर प्रदेश: यहां रविवार को 706 नए केस मिले और 347 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3414 एक्टिव केस हैं।
महाराष्ट्र: यहां 650 नए केस आए वहीं 2 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5916 हो गए हैं। वहीं, 779 लोग कोरोना से ठीक हो गए।

सरकार लगा सकती है रोक

कोरोना की बढ़ोतरी को ध्यान में सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। जैसे कोरोना की पहेली लहार के वक़्त लिया गया था। दरअसल भारत में कोरोना उन लोगों की वजह से बढ़ रहा था जो विदेशों से वापस भारत आ रहे थे। क्यूंकि सबसे पहले कोरोना विदेशो में ही संक्रमित हुआ था। जिसके बाद सरकार को अहम फैसला लेना पड़ा था। और सरकार ने सभी विदेशी उड़ाने बंद कर दी थी। फिलहाल कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी रही है ऐसे में फिर से सरकार ऐसा अहम फैसला ले सकती है।

 

Leave a Comment