Saudi में फंसे 500 भारतीय उमरा जायरीन ,सड़को पर रहने को मजबूर

Saudi Arab – मध्यप्रदेश के करीब 500 उमराह जायरीन इन दिनों सऊदी अरब के मक्का में फंसे हुए हैं। दरअसल, ये यात्री करीब 1 महीने पहले उमरा यात्रा के लिए अलग-अलग शहरों से रवाना हुए थे। इस दौरान अफ्फन टर एंड ट्रेवल्स धुलिया के एजेंट समद पठान ने उमरा यात्रियों को वहां लेकर गया, लेकिन कुछ देर बाद वह पैसे लेकर गायब हो गया। अब इन उमराह जायरीनों को होटल से भी निकाल दिया गया है। इन्हें वापस देश आने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। आप इस वीडियो में देख सकते है की कैसे इन उमराह जायरीनों का सामन सड़क पर फेका हुआ है। इस समूह में कई बुज़ुर्ग महिलाएं भी शामिल है जिन्हे परेशानी हो रही है।

मध्य प्रदेश विभिन्न इलाके से गए लोग फंसे

Also Read – नया ऐलान, UAE में ईद के दिन होगी दो-दो बार नमाज़ !

सऊदी की इस उमरा यात्रा में मध्य प्रदेश के खंडवा, धार, कुक्षी, अलीराजपुर, खरगोन और बड़वानी के यात्री शामिल है। वहीं, उमरा जायरीनों से सऊदी से रिटर्न टिकट के लिए एजेंट 20 हजार रुपए मांग कर रहा है। इतना ही नहीं वह सऊदी अरब में ही छोड़कर जाने की धमकी दे रहा है। उमरा जायरीनों में कई बुजुर्ग भी शामिल है। रमजान का महीना होने पर इन्हें सहरी और इफ्तार के लिए भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जायरीनों को वापस देश लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद को पत्र लिखकर मदद की मांगी है।

वॉट‍्सअप कॉलिंग के माध्यम से हो रहा संपर्क

Also Read – 3 वीसा की वजह से आप बिना स्पोंसर UAE में कर सकते है काम ,कौन – कौन से है वीसा जाने

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि दो यात्रियों के फोन नंबर पर वॉट‍्सअप कॉलिंग के माध्यम से बात हो रही है। कई यात्री रात में सड़कों पर रहने मजबूर हैं। उन्होंने साउदी अरब की एम्बेसी से भारतीय राजदूत से संपर्क स्थापित कर यात्रियों को देश में वापस छोड़ने का आग्रह किया है। यात्रियों की वापसी में होने वाली परेशानी फोटो में साफ देखी जा सकती है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि यात्रियों ने अपना समान सड़क किनारे लगा रखा है। वहीं रात में उसी सड़कों पर सोने के लिए मजबूर हैं। 500 लोगों की यात्रियों की संख्या में करीब 30 फीसदी महिलाएं एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं कई लोग शुगर व बीपी के मरीज हैं और उनकी दवाईयां भी खत्म होने वाली है।

 

 

Leave a Comment