Gonda Husband Saudi Arab : उत्तरप्रदेश के गोंडा से एक बहुत ही खतरनाक खबर सामने आयी है. जहाँ एक महिला को उसके देवर ने बड़ी बेरहमी से उसकी जान लेली। जबकि महिला का पति सऊदी अरब में रहता है. महिला का नाम सूफ़िया बतया जा रहा है. गोंडा जिले के कोतवाली करनैलगंज के गांव कपूरपुर के मजरा साईं तकिया की रहने वाली सूफ़िया की शुक्रवार देर शाम हत्या कर दी गई थी। एसपी ने हत्या का खुलासा करने के लिए कई टीमों का गठन किया था।
पुलिस ने इस मामले में मृतका के देवर को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम मैनुद्दीन है. उस ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महिला का पति नवीन सऊदी अरब में रहता है। बीते 5 सालों से वह घर नहीं आया है। उसकी भाभी अगल बगल के गांव के कई लोगों से बातचीत करती थी। यह बात उसे अच्छी नहीं लग रही थी। उसका कहना था कि वह किसी के साथ भी बाजार चली जाती थी। जब मन तब आती थी। यह बात उसे अच्छी नहीं लगती थी। इसी शक के आधार पर चचेरे देवर ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी.
महिला की शुक्रवार को हत्या कर के शव को गन्ने के खेत के पास झाड़ियों में फेंक दिया। महिला अपने घर से दवा लाने मैजापुर गई थी। क्षेत्राधिकारी नबीना शुक्ला ने बताया 28 अप्रैल की शाम एक महिला की हत्या कर दी गई। डायल 112 के माध्यम से इसकी सूचना मिली। तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया। सूफिया नाम की महिला साई तकिया गांव की रहने वाली थी। मृतका के ससुर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना का खुलासा करने का प्रयास किया गया।
जांच के दौरान पता चला कि उसके चचेरे देवर ने उसकी हत्या कर दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसका देवर साइको टाइप का व्यक्ति था। देवर का मन रहता था कि भाभी किसी अन्य व्यक्ति के साथ बाजार या कहीं ना जाए। इसी शक के आधार पर उसने हत्या किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
घर से दवा लाने गई महिला के सर पर वार कर के हत्या कर दी गई है. काफी समय तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। तो गन्ने के खेत के पास घनी झाड़ियों में उसका शव मिला। पुलिस ने इस मामले में 48 घंटे के भीतर ही सब खुलासा कर दिया है। और देवर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, अब उसपर कार्रवाई की जायेगी।