Bus Service : रियाद बस सेवा का उद्द्घाटन हो चुका है, जिसका पहला चरण रियाद सिटी रॉयल कमीशन ने किया है, तो बस का किराया नागरिकों के लिए कितना होगा, किन किन रास्तों से होकर गुज़रेगी। ये सब कुछ बताते हैं आपको। दरअसल रियाद सिटी रॉयल कमीशन ने राजधानी में किंग अब्दुलअज़ीज़ सार्वजनिक परिवहन परियोजना के तहत रियाद बस सेवा का पहला चरण शुरू किया है। इस पहले चरण में 15 रूटों पर 340 से अधिक ईको फ्रेंडली बसों का संचालन किया जा रहा है।
Bus Service यहाँ से यहाँ तक
व्यापक सार्वजनिक परिवहन परियोजना का उद्देश्य रियाद शहर में परिवहन की समस्याओं को हल करना, ताकि लोगों को ज़्यादा से ज़यादा सवारी मिल सके और समय पर मिल सके. पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गुणवत्ता भी बढ़ेगी और रियाद एक परिवहन के मामले में एक अच्छा शहर बनेगा। इस बस परियोजना को 5 चरणों में कार्यान्वित किया जा रहा है। रॉयल कमीशन ने एक बयान में कहा कि रियाद बस नेटवर्क 1900 किलोमीटर लंबा होगा। 800 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। 86 रूटों पर चलने वाली बसों के लिए 2900 से ज्यादा स्टैंड होंगे।
Bus Service का किराया इतना
बस सेवा स्थानीय निवासियों और निवासी विदेशियों को कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, universities, ट्रेनिंग सेंटर और मनोरंजन केंद्रों में आने और जाने की सुविधा प्रदान करेगी। प्राइवेट कार का इस्तेमाल कम होगा। शहर में भीड़ कम होगी। वहीँ रियाद बस सेवा का किराया चार रियाल तय किया गया है। मगर छह साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा। बता दे कि रियाद ट्रेन नेटवर्क जो शहर में सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के मामले में महत्वपूर्ण है। छह मार्गों वाली परियोजना की कुल लंबाई 176 किमी है। इसमें 85 स्टेशन हैं। रियाद में ट्रेन और बस सार्वजनिक परिवहन परियोजना कई चरणों में पूरी की जाएगी। साल 2024 की चौथी तिमाही के दौरान नेटवर्क पूरी तरह से चालू हो जाएगा।