UAE Eid Ul Fitr: दुबई के सड़क और परिवहन प्राधिकरण (RTA) ने ईद अल-फ़ितर की छुट्टियों के लिए अपनी सेवाओं की टाइमिंग जारी कर दी है। ये छुट्टियां 29 मार्च से 2 अप्रैल तक रहेंगी। 3 अप्रैल से सभी सेवाएं अपने पुराने समय पर लौट आएंगी। इसमें ग्राहक सेवा केंद्र, पेड पार्किंग, बसें, मेट्रो, ट्राम, समुद्री परिवहन और वाहन परीक्षण केंद्र शामिल हैं।
पब्लिक पार्किंग:
ईद की छुट्टियों में मल्टी-लेवल पार्किंग को छोड़कर सभी सार्वजनिक पार्किंग फ्री रहेंगी। यह सुविधा 1 से 3 शव्वाल तक होगी। 4 शव्वाल से पार्किंग चार्ज फिर से लागू हो जाएगा।
वाहन परीक्षण केंद्र:
Also Read: UAE Ramzan last friday: यूएई में रमजान का बीता हुआ आखिरी शुक्रवार, लोग हुए भावुक
वाहन परीक्षण केंद्र भी 1 से 3 शव्वाल तक बंद रहेंगे। 4 शव्वाल से सामान्य कामकाज शुरू हो जाएगा। इसी दौरान कस्टमर हैप्पीनेस सेंटर्स भी बंद रहेंगे। हालांकि, उम्म रामूल, डेरा, अल बरशा, अल किफाफ और आरटीए मुख्यालय के स्मार्ट कस्टमर हैप्पीनेस सेंटर्स हमेशा की तरह 24×7 खुले रहेंगे।
मेट्रो और ट्राम सेवाएं:
-
दुबई मेट्रो (रेड और ग्रीन लाइन):
-
शनिवार, 29 मार्च: सुबह 5 बजे से रात 1 बजे तक।
-
रविवार, 30 मार्च: सुबह 8 बजे से रात 1 बजे तक।
-
सोमवार से बुधवार (31 मार्च से 2 अप्रैल): सुबह 5 बजे से रात 1 बजे तक।
-
-
दुबई ट्राम:
-
शनिवार से सोमवार (29 से 31 मार्च): सुबह 6 बजे से रात 1 बजे तक।
-
रविवार, 30 मार्च: सुबह 9 बजे से रात 1 बजे तक।
-
दुबई बस और समुद्री परिवहन:
Also Read: UAE Jobs:दुबई में भारतीय कहां और कैसे ढूंढें?
ईद की छुट्टियों के दौरान दुबई बसें, हट्टा बस और समुद्री परिवहन सेवाएं (जैसे वाटर टैक्सी, दुबई फेरी, पारंपरिक अबरा और इलेक्ट्रिक हेरिटेज अबरा) के टाइम टेबल के लिए S’hail ऐप का इस्तेमाल करें या RTA की वेबसाइट पर जाएं:
www.rta.ae
बस रूट में बदलाव:
-
E100 (अल ग़ुबैबा बस स्टेशन से अबू धाबी): 28 रमज़ान की दोपहर से 3 शव्वाल तक बंद रहेगा। इस दौरान यात्री इब्न बतूता बस स्टेशन से E101 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
E102 रूट: 28 रमज़ान से 3 शव्वाल तक निलंबित रहेगा।
ईद की छुट्टियों के दौरान अपनी यात्रा को आसानी से प्लान करने के लिए ऊपर दिए गए ऐप और वेबसाइट का उपयोग करें।