skip to content

Plastine Israel: इस्राइल ने रिहा किए 90 Plastine कैदी, हमास ने छोड़े तीन इस्राइली बंधक, लोगों ने मनाया जश्न

Priya Jha
3 Min Read

Plastine Israel: इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू होने के बाद खुशी की लहर दौड़ गई है। रविवार को हमास ने तीन इस्राइली बंधकों को रिहा किया, जबकि इस्राइल ने 90 फलस्तीनी कैदियों को आज़ाद किया। फलस्तीनी कैदियों को इस्राइल के रामल्लाह स्थित ओफर जेल से रिहा किया गया। रिहा किए गए कैदियों में फलस्तीनी संगठनों के कार्यकर्ता, महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

रिहाई के दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में फलस्तीनी लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने कैदियों का भव्य स्वागत किया। रिहा हुए कैदियों को सफेद बसों में ले जाया गया, और इस दौरान आतिशबाजी की गई। ये सभी कैदी पहले पत्थरबाजी और हत्या के प्रयास जैसे सुरक्षा संबंधी आरोपों में हिरासत में थे। हालांकि, कैदियों ने इस्राइल पर जानबूझकर रिहाई में देरी करने का आरोप लगाया और इसे उनके जश्न को कम करने की साजिश बताया। इस्राइली सेना ने सार्वजनिक जश्न के खिलाफ सख्त चेतावनी भी जारी की थी।

Also Read: UAE Visa: खुशखबरी ! अब दोस्तों और रिश्तेदारों को 90 दिनों तक बुलाने के लिए कर सकते है Online आवेदन

रिहाई के प्रमुख नाम

रिहा किए गए फलस्तीनियों में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। इनमें 62 वर्षीय खालिदा जर्रारा, जो पॉपुलर फ्रंट फॉर लिबरेशन ऑफ फलस्तीन की प्रमुख सदस्य हैं, का नाम प्रमुख है। उन्हें दिसंबर 2023 में हिरासत में लिया गया था। इसके अलावा, हमास अधिकारी सालेह अरोरी की बहन दलाल खासीब और नेता अहमद सआदत की पत्नी अबला अब्देल रसूल भी रिहा की गईं।

इस्राइल-हमास युद्ध की पृष्ठभूमि

Also Read: UAE Poet: यूएई ने कवि अब्दुल रहमान अल क़रादावी को पकड़ा , गिरफ्तार

गौरतलब है कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के साथ शुरू हुए इस्राइल-हमास युद्ध में हजारों लोगों की जान गई और लाखों लोग बेघर हो गए। इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए मिस्र, कतर और अमेरिका समेत कई देशों ने मध्यस्थता की। अंततः 15 जनवरी को इस्राइल ने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई के समझौते पर सहमति दी।

2023 में भी हुआ था युद्ध विराम

इससे पहले नवंबर 2023 में भी एक सप्ताह के युद्ध विराम के दौरान 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया गया था। इस्राइल रक्षा बल के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने बताया कि हमास से रिहा हुई तीन महिलाएं 471 दिनों की कैद के बाद अपने परिवारों से मिलीं। उनके परिवारों ने उनकी वापसी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
Follow:
A Writer Who can Write On Any Topic With The Research And Paission .