Mystery behind Ostrich People Tribe: इस दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं लोग सोच ही नहीं पाते हैं की दूसरी जगह का कल्चर और रहन-सहन कितना अलग हो सकता है। आज हम आपको एक ऐसे समुदाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शक्ल इंसानों की होती है लेकिन पैर ऑस्ट्रिच जैसे होते हैं।
इसे अलग कहें या अजीब या आप तय कर सकते हैं यह एक ऐसी जनजाति है जिनकी पूरी नस्ल एक अजीब समस्या से गुजर रही है शक्ल सूरत से यह बिल्कुल इंसानों की तरह है लेकिन बात करें पैरों की तो आम इंसानों के पैर में पांच उंगलियां होती हैं लेकिन उनके पैर में सिर्फ दो उंगलियां होती हैं।
क्यों है उनके पैरों में सिर्फ दो उंगलियां?
यह जनजाति डोमा ट्राइब के नाम से काफी मशहूर है. जहां के लोगों को वाडोमा या फिर बंतवाना ट्राइब के नाम से जाना जाता है। जोकि इनके पैर ऑस्ट्रिच की तरह होते हैं तो इन्हें ऑस्ट्रिच पीपल भी कहा जाता है। आपको बता दे यह जनजाति जिम्बॉब्वे के कान्येम्बा रीजन में पाई जाती है। दरअसल पूरे समुदाय के लोगों को एक जेनेटिक डिसऑर्डर है जिसे Ectrodactyly कहा जाता है। और इसी रीजन की वजह से उनके पैरों में पांच उंगलियों के बजाय सिर्फ दो उंगलियां होती हैं।
माना जाता है कि डोमा ट्राइब के हर चौथे बच्चे को ये दिक्कत होती है, ज्यादातर लोगों के पैरों के बीच की 3 उंगलियां गायब होती हैं। इस जनजाति के लोग किसी दूसरे समुदाय से शादी भी नहीं कर सकते क्योंकि इसके लिए इन लोगों पर कानूनी तौर से प्रतिबंध लगाया गया है। यह लोग ठीक से चल भी नहीं पाते लेकिन पेड़ों पर आसानी से चढ सकते हैं।
इसे विकलांग नहीं मानते ये लोग
यह समुदाय अपनी इस स्थिति को लेकर खुद को विकलांग नहीं मानता बल्कि यह इसे अपनी खूबी के तौर पर देखते हैं। इन लोगों का मानना है कि इस खूबी की वजह से यह लोग पेड़ पर आसानी से चढ पाते हैं। जबकि ऐसे पैरों के कारण कई लोगों को चलने में कठिनाई होती है और उनके लिए दौड़ना भी बेहद मुश्किल है. ये लोग जूते भी नहीं पहन पाते हैं.
Also Read: मर्दों के लिए तड़पती खूबसूरत महिलाएं, शादी के बदले पैसे देने को तैयार, गांव में नहीं एक भी मर्द
कैसे करते हैं यह लोग अपना पालन पोषण?
अपना पालन पोषण करने के लिए यह लोग पेड़ से फल तोड़ते हैं, इन लोगों को शिकार करना काफी पसंद होता है, साथ ही यह लोग मछली पकड़ते हैं और शहद भी एकत्रित करते हैं।