Kazakhstan Plane Crash: अजरबैजान से एक दुखद खबर सामने आई है। अजरबैजान एयरलाइन्स का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अब तक 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान हादसा देश के प्रमुख क्षेत्र में हुआ, जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।
क्या है घटना?
घटना के अनुसार, अजरबैजान एयरलाइन्स का यह विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही नियंत्रण खो बैठा और जमीन पर गिर गया। अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान कजाकिस्तान के अक्ताउ शहर के पास क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान आग की चपेट में आ गया। बड़ी बात ये है कि हादसे के वक्त विमान में 110 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी Reuters ने देश के इमरजेंस मंत्रालय के हवाले से बताया कि विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या में ग्रोज़्नी जा रहा था, लेकिन ग्रोज़्नी में कोहरे के कारण उसका रूट बदल दिया गया। हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
Azerbaijan Airlines passenger plane flying from Baku to Grozny crashed in Aktau, Kazakhstan. pic.twitter.com/EnicqHcTGM
— Clash Report (@clashreport) December 25, 2024
राहत और बचाव कार्य जारी
- बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल रही हैं।
- घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
- स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक विशेषज्ञ टीम गठित की है।
42 लोगों के मरने की आशंका
अब तक 42 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल गंभीर स्थिति में हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
AP की रिपोर्ट के मुताबिक कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय का कहना है कि अज़रबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में 42 लोगों के मरने की आशंका है. फ्लाइट पर सवार लोगों की संख्या इस प्रकार है.
देश पैसेंजर
अजरबैजान- 37
रूस- 16
कजाकिस्तान- 6
किर्गिस्तान- 3
अधिकारियों की प्रतिक्रिया
अजरबैजान के अधिकारियों ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विमान दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि हादसे की वजह तकनीकी खराबी हो सकती है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहना मुश्किल है।