Dubai: दुबई का यह रेस्टोरेंट परोस रहा है इतनी महंगी बिरयानी, की कहेंगे क्या सोना डालते है इसमें

0
19

Dubai: दुबई अपनी शानदार खाने-पीने की जगहों के लिए मशहूर है, जहां कई महंगे और लग्जरी फूड आइटम्स मिलते हैं। इसी लिस्ट में अब एक खास बिरयानी भी शामिल हो गई है, जिसकी कीमत सुनकर शायद आप हैरान रह जाएं! इस बिरयानी की खासियत यह है कि इसमें असली 23 कैरेट खाने योग्य सोना इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसे चखना चाहते हैं, तो आपको अपनी जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं, इस महंगी बिरयानी में क्या खास है और इसे कहां परोसा जा रहा है।

‘रॉयल गोल्ड’ बिरयानी

Also Read: UAE: रमजान में अबू धाबी की सौगात , शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के लिए फ्री बस और टैक्सी सेवा

बिरयानी वैसे तो एक बेहद पसंदीदा डिश है, जिसमें खुशबूदार चावल, मसाले, मुलायम मीट और तले हुए प्याज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होता है। इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे सभी फ्लेवर अच्छे से मिक्स हो जाते हैं। लेकिन दुबई में मिलने वाली यह खास ‘रॉयल गोल्ड’ बिरयानी अपने लग्जरी अंदाज की वजह से चर्चा में है।

यह खास बिरयानी दुबई के फेमस ‘बॉम्बे बोरो’ रेस्टोरेंट में मिल रही है। इसकी कीमत AED 1000 यानी करीब ₹20,000 है। इसे सुनहरे ‘थाल’ में परोसा जाता है और एक बार में 8 लोग इसे आराम से खा सकते हैं। अगर आप इसे ट्राई करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इसे लंच में ऑर्डर करें और पेट भरकर इसका मजा लें!

तीन तरह के मिलते है चावल

Also Read: UAE Jobs: दुबई और अबू धाबी में भारतीय कैसे ढूंढे नौकरी ?

इस बिरयानी में आपको तीन तरह के चावल मिलते हैं – बिरयानी चावल, कीमा चावल और केसर चावल, जिनका कुल वजन करीब 3 किलो होता है। इसके साथ आपको 4 लजीज लैंब चॉप्स (सोने की पत्तियों से ढकी हुई), 2 बड़े कश्मीरी कबाब, 2 तरह के चिकन कबाब और 3 तरह की करी भी दी जाती हैं। बिरयानी को तैयार होने में करीब 45 मिनट लगते हैं। इसे अंडे, अनार के दाने, छोटे आलू, भुने काजू, तले हुए प्याज, पुदीने की पत्तियां और गोल्ड वर्क से सजाया जाता है। साथ ही इसे निहारी सालन, जोधपुरी सालन, बादामी सॉस और अनार रायते के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी खास बन जाता है।

हैरानी की बात यह है कि यह दुनिया की सबसे महंगी बिरयानी होने के बावजूद, हर दिन इसकी 2-3 प्लेट बिक जाती हैं। दुबई वैसे भी सोने और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है, तो यहां के लोग इस महंगी बिरयानी को भी बड़े चाव से खा रहे हैं! अगर आप दुबई जाने का प्लान बना रहे हैं और लग्जरी फूड का मजा लेना चाहते हैं, तो यह रॉयल गोल्ड बिरयानी आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए!