अच्छी खबर: अब ओड़िसा से सीधे मिलेगी दुबई की फ्लाइट !

Odisa-Dubai Flight : भारत के ओडिसा शहर के लोगों को अब एक नई अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा की सौगात मिली है, जिससे वे आसानी से दुबई जा सकते हैं. दरअसल भुवनेश्वर भी अब उन शहरों में शुमार होने जा रहा है, जहां के हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उ़ड़ानें संचालित होंगी. सबसे पहले यहां से दुबई के लिए हवाई सेवा शुरु हो रही है फिर दूसरी जगहों के लिए भी उड़ानें चालू होंगी.

Also Read : Dubai : वीजा के लिए नई सर्विस की शुरुआत, बस 30 मिनट में रिजल्ट

दुबई और शारजहा के लिए 4 इंटरनेशनल

बीते कुछ दिन पहले ही एक अच्छी खबर ये भी आयी थी कि भारतीय प्रवासी को uae जाने के लिए फ्लाइट्स के टिकट के लिए अब लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि अब आप आराम से अपने सूटेबल समय पर टिकट भारत से uae की फ्लाइट ले पाएंगे। क्यूंकि अब आपको दुबई और शारजहा के लिए 4 इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से 31 मार्च से दुबई और शारजाह के लिए नई फ्लाइट शुरू होंगी। इन फ्लाइट का संचालन नई एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी।

नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत

सप्ताह में एक दिन दुबई फ्लाइट, जबकि शारजाह के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट का संचालन होगा। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि पहली ही फ्लाइट में रिस्पांस काफी अच्छा है। इसके वजह से यह फैसला लिया गया। इंदौर से अब हर शुक्रवार दुबई फ्लाइट जबकि शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को शारजाह के लिए फ्लाइट रहेगी। शुक्रवार को इंदौर से दो फ्लाइट एक साथ चलेगी। इनमें एक दुबई के लिए जबकि दूसरी शारजाह के लिए होगी। नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।

इंदौर से दुबई के लिए फ्लाइट भारतीय समय अनुसार रात 1.20 बजे रवाना होगा । वही फ्लाइट दुबई पहुंचेगी (यूएई समयानुसार) 2.55 बजे। वापिस दुबई से फ्लाइट रवाना होगी शाम 6.05 बजे (यूएई समयानुसार)। और यहां यानी की इंदौर आएगी रात भारतीय समयानुसार 10.40 बजे। फ्लाइट दुबई से प्रति गुरुवार। इंदौर से हर शुक्रवार को चलेगी। वही राउंड फेयर करीब 26 हजार रुपए रहेगा और फ्लाइट में सीट 180 होंगी. अगर आप भी रहते हैं उड़ीसा में और जाना चाहते हैं दुबई तो अब आपकी आवाजाही आसान हो जायेगी.

Also Read : UAE में अरबी महिला ने जलती कार से अपने अबाया से एक भारतीय ड्राइवर को बचाया

Leave a Comment