Gold Rate Today: बीते महीने नवम्बर से ही लगातार सोने के दामों में उतार-चढाव देखने को मिल रहा हज। पिछले सप्ताह सोना अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 64 हज़ार के पार हो गया था। लेकिन इस सप्ताह सोने के भाव देखे तो उसमें कमी दर्ज की गई है। जैसा कि हम सभी जानते हैं शादियों का सीजन चल रहा है। इस दौरान बाजार में आभूषणों की मांग बढ़ जाती है। आइये जानते है आज के सोने के कीमत के बारे में
सस्ता हुआ सोना
दिल्ली के सराफा बाजार में आज के सोने कीमत की घोषणा कर दी गयी है। आज भी सोने के भाव में कमी देखने को मिली है। सस्ते सोने की खबर सुन महिलाओं के चेहरे की चमक बढ़ गयी है। जानिये क्या है आज के ताजा भाव…
आज सोने के भाव
आज के सोने के भाव की बात करें तो 22K गोल्ड का दाम 1 ग्राम के लिए ₹5,745 हैं. 10 ग्राम सोना ₹57,450 बेचा जा रहा है. वहीं आज के 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹62,700 है। वहीं 18k गोल्ड के 10 ग्राम की कीमत ₹47,000 है। हालांकि इसमें मेकिंग चार्जेज जोड़ें नहीं गए हैं, मेकिंग चार्जेज जोड़े जाने के बाद कीमतों में बदलाव हो सकता है।
Also Read: UAE Flight Emergency Landing: 27 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, कराची में करानी पड़ी दुबई की Flight
शहरों में सोने की कीमत
चेन्नई
₹58,150 (22 कैरेट)
₹63,440 (24 कैरेट)
मुंबई
₹57,450 (22 कैरेट)
₹63,440 (24 कैरेट)
दिल्ली
₹57,450 (22 कैरेट)
₹63,440 (24 कैरेट)
कोलकाता
₹57,450 (22 कैरेट)
₹63,440 (24 कैरेट)
पटना
₹57,500 (22 कैरेट)
₹62,720 (24 कैरेट)
लखनऊ, कानपुर
₹57,600 (22 कैरेट)
₹62,820 (24 कैरेट)
नॉएडा
₹57,600 (22 कैरेट)
₹62,820 (24 कैरेट)
UAE Gold Rate Today
UAE में आज 22k का 10 ग्राम सोना 2,275 दिरहम यानी ₹51,635.22 है। अगर 10 ग्राम 24k के कीमत की बात करें तो AED2,457.50 यानी ₹55,777.39 है। कल इसे ₹55,842.98 प्रति 10 ग्राम के भाव से बेचा गया। आज सोने के भाव में गिरावट हुई है।
सऊदी अरब Gold Rate Today
सऊदी में आज 10 ग्राम 22k गोल्ड की कीमत 2,340 सऊदी रियाल यानी ₹52,003.93 है। अगर 10 ग्राम 24k के कीमत की बात करें तो 2,520 सऊदी रियाल यानी ₹56,004.23 है।
कुवैत Gold Rate Today
कुवैत में आज 10 ग्राम 22k गोल्ड की कीमत 194.50 कुवैती दीनार यानी ₹52,549.43 है। कल इसकी कीमत ₹53,320.06 थी। वहीं 10 ग्राम 24k के कीमत 206 दीनार यानी ₹55,656.46 है। वहीं कल इसकी कीमत ₹56,468.89 थी।
कतर Gold Rate Today
क़तर में आज यानी 7 दिसम्बर को 10 ग्राम 22k गोल्ड की कीमत QAR2,330 यानी ₹53,246.56 है। वहीं 10 ग्राम 24k के कीमत QAR2480 यानी ₹56,674.45 है। कल इसे ₹56,468.89 में बेचा गया.
घर बैठे जाने सोने-चांदी के भाव
अगर आप सोने-चांदी के ताज दामों के बारे में घर बैठे जानना है तो इसके लिए आपको बस एक मिस कॉल देना होगा। जी हां, आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 18 और 22 कैरेट सोने के गहनों के रिटेल कीमत पता कर सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के कुछ देर बाद ही 18 और 22 कैरेट सोने के गहनों के रिटेल दाम आपको SMS के जरिए मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.