Gold Price Today: सोने के भाव में आज गिरावट हुई है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना सस्ता हुआ है। सोने की क़ीमतों में प्रतिदिन फेर बदल होते रहता है। 22k गोल्ड के प्रति 10 ग्राम पर 200 रुपए सस्ती हुई है जिसके बाद कीमत ₹67,850 से घटकर ₹67,600 हो गई है। वहीं 24 कैरेट के प्रति 10 ग्राम पर 270 रुपए की कमी दर्ज हुई है जिसके बाद इसकी कीमत ₹ 73,750 हो गई है जबकि कल यह ₹74020 के भाव से बिका। आज देशभर में 18 कैरेट के 10 ग्राम की औसत कीमत ₹ 56,310 हो गई है।
हालांकि इसमें मेकिंग चार्जेस जोड़ें नहीं गए हैं, मेकिंग चार्जेज जोड़े जाने के बाद कीमतों में बदलाव हो सकता है।
भारत में 10 ग्राम सोने की क़ीमत
शहर | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 24 कैरेट (10 ग्राम) |
---|---|---|
चेन्नई | ₹67,700 | ₹73,850 |
मुंबई | ₹67,600 | ₹73,750 |
दिल्ली | ₹67,750 | ₹73,900 |
कोलकाता | ₹67,600 | ₹73,750 |
हैदराबाद | ₹67,600 | ₹73,750 |
बैंगलोर | ₹67,600 | ₹73,750 |
अहमदाबाद | ₹67,650 | ₹73,800 |
पटना | ₹67,650 | ₹73,800 |
जयपुर | ₹67,750 | ₹73,900 |
नोएडा | ₹67,750 | ₹73,900 |
यूएई, सऊदी, कुवैत में सोने की क़ीमत
देश | कैरेट | कीमत (स्थानीय मुद्रा) | कीमत (₹) |
---|---|---|---|
UAE | 22K | Dh266.25 प्रति ग्राम | ₹6,052 प्रति ग्राम |
UAE | 24K | Dh287.50 प्रति ग्राम | ₹6,535 प्रति ग्राम |
UAE | 18K | Dh217.80 प्रति ग्राम | ₹4,951 प्रति ग्राम |
सऊदी अरब | 22K | SAR274 प्रति ग्राम | ₹6,100 प्रति ग्राम |
सऊदी अरब | 24K | SAR295 प्रति ग्राम | ₹6,568 प्रति ग्राम |
सऊदी अरब | 18K | SAR224.20 प्रति ग्राम | ₹4,991 प्रति ग्राम |
कुवैत | 22K | KWD22.70 प्रति ग्राम | ₹6,169 प्रति ग्राम |
कुवैत | 24K | KWD24.10 प्रति ग्राम | ₹6,550 प्रति ग्राम |
कुवैत | 18K | KWD18.80 प्रति ग्राम | ₹5,055 प्रति ग्राम |
सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें?
सोना खरीदने से पहले हॉलमार्किंग का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्किंग के माध्यम से असली या नकली सोने की तुरंत पहचान की जा सकती है। लेकिन इसके लिए हॉलमार्किंग के बारे में जानना जरूरी है आइये जानते हैं उसके बारे में
- अगर आप 22 कैरेट का सोना खरीद रहे हैं तो उस पर 22K916 लिखा होगा।
- इसी तरह यदि हॉलमार्क पर 999 लिखा हो इसका मतलब होता है कि सोना 99.9% शुद्ध है।
- 917 का आशय है कि 91.7%, 833 का 83.3%, 750 का 75.0%, 583 का 58.3%, 417 का 41.7% सोना शुद्ध है।
- यदि सोने का हॉलमार्क 375 है, तो यह सोना 37.5 फीसदी शुद्ध है।
घर बैठे जाने सोने-चांदी के भाव
अगर आप सोने-चांदी के ताज दामों के बारे में घर बैठे जानना है तो इसके लिए आपको बस एक मिस कॉल देना होगा। जी हां, आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 18 और 22 कैरेट सोने के गहनों के रिटेल कीमत पता कर सकते हैं। मिस्ड कॉल देने के कुछ देर बाद ही 18 और 22 कैरेट सोने के गहनों के रिटेल दाम आपको SMS के जरिए मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.