Big Breaking: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में हुआ अंतिम विदाई

0
45
Big Breaking
Big Breaking

Big Breaking: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

मनमोहन सिंह को गुरुवार को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था। साल 2006 में उनकी दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी।

26 सितंबर 1932 को हुआ था जन्म

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (जो अब पाकिस्तान में है) में हुआ था। पढ़ाई में उनका खास रुझान था और उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड जैसी नामी जगहों से पढ़ाई की।

2004 से 2014 तक रहे प्रधानमंत्री

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। उनके कार्यकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था में कई अहम बदलाव हुए।

उनके निधन से देश ने एक ऐसा नेता और अर्थशास्त्री खो दिया है, जिन्होंने हमेशा अपने काम से भारत को नई दिशा देने की कोशिश की।