भारत से कुवैत जा रही फ्लाइट ने 15 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया

AirIndia Express : दरसअल ये उड़ान भारत के Vijayawada से कुवैत जा रही Air India Express flight थी जिसकी टाइमिंग में बदलाव के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। करीब 15 यात्रियों को टाइमिंग में बदलाव के कारण दिक्कत हुई है और यात्री बहुत ज़्यादा नाराज़ हो गए.

Air India Express flight की तरफ से यात्रियों को कोई जानकारी नहीं थी नए टाइमिंग की. और यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गए. बता दे की यह घटना बुधवार की है जब भारत से कुवैत जा रही विमान 15 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई। इस मामले में यात्री एयरलाइन पर यह आरोप लगाया कि उन्हें फ्लाइट की टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी नहीं दी गई थी। आंध्र प्रदेश के Gannavaram airport से विमान के उड़ने के बाद यात्रियों में नाराजगी है।

Gannavaram Airport Director ने कहा है कि विमान बुधवार को 1:10 pm प्रस्थान करने वाली थी लेकिन 9:45 am में ही उड़ान भर लिया जिससे कई यात्री छूट गए। यात्रियों को विमान के टाइम चेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। परेशानी यह भी थी कि Vijayawada से Kuwait के लिए सप्ताह में एक ही बार फ्लाइट की सेवा दी जाती है।

अब भारतीय प्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर है अब आपको हर सप्ताह 4 इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेंगे दुबई और शारजाह के लिए,,,,,,,,,,,, 31 मार्च से शुरू होगी ये फ्लाइटस। भारतीय प्रवासी को uae जाने के लिए फ्लाइट्स के टिकट के लिए अब लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि अब आप आराम से अपने सूटेबल समय पर टिकट भारत से uae की फ्लाइट ले पाएंगे। क्यूंकि अब आपको दुबई और शारजहा के लिए 4 इंटरनेशनल फ्लाइट मिलेंगे। इंदौर एयरपोर्ट से 31 मार्च से दुबई और शारजाह के लिए नई फ्लाइट शुरू होंगी।

इन फ्लाइट का संचालन नई एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी। सप्ताह में एक दिन दुबई फ्लाइट, जबकि शारजाह के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट का संचालन होगा। एयरलाइंस कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि पहली ही फ्लाइट में रिस्पांस काफी अच्छा है। इसके वजह से यह फैसला लिया गया।

इंदौर से अब हर शुक्रवार दुबई फ्लाइट जबकि शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को शारजाह के लिए फ्लाइट रहेगी। शुक्रवार को इंदौर से दो फ्लाइट एक साथ चलेगी। इनमें एक दुबई के लिए जबकि दूसरी शारजाह के लिए होगी। नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।

Leave a Comment