UAE: UAE में 500 भारतीय होंगे जेल से रिहा

0
8

UAE: यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फरवरी के आखिर में एक बड़ा फैसला लिया था। उन्होंने रमजान से पहले बड़ी संख्या में कैदियों को माफी देने का ऐलान किया था। अब रमजान के खत्म होने पर 1,295 कैदियों को रिहा करने का हुक्म दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी 1,518 कैदियों को माफ करने का ऐलान किया है। इनमें 500 से ज्यादा भारतीय भी शामिल हैं।

फरवरी में ही माफी का ऐलान किया गया था। अब रमजान खत्म होने पर जिन लोगों को जेल से रिहा किया गया है, उनमें से 500 से ज्यादा भारतीय हैं। ये लोग अब अपने परिवार के साथ ईद मना सकेंगे।

Also Read: UAE Insurance for Indian: यूएई में भारतीय मजदूरों के लिए नई बीमा योजना

रहते है इतने भारतीय

यूएई में भारतीयों की संख्या काफी ज्यादा है। दिसंबर 2024 में यहां लगभग 35.7 लाख भारतीय रह रहे थे, जो कुल आबादी का 37.96% है। ये दुनिया में भारतीयों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। भारतीयों ने यूएई के विकास में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

ईद अल फितर से पहले दुबई में किराए को लेकर हुए विवादों में जेल में बंद 86 कैदियों को भी रिहा कर दिया गया है। ये रिहाई मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम मानवतावादी और चैरिटी संस्था की मदद से मुमकिन हुई। दुबई रेंटल डिस्प्यूट्स सेंटर ने 6.8 मिलियन दिरहम से ज्यादा के बकाया पैसों का निपटारा किया, जिससे इन कैदियों को छोड़ने का रास्ता साफ हुआ।

इतने कैदी होंगे रिहा

Also Read: Ramadan 2025: सऊदी और UAE में दिखा चाँद इस दिन से रमजान शुरू

इस पहल का मकसद लोगों की परेशानियों को कम करना और उनके परिवारों को सहारा देना है। दुबई रेंटल डिस्प्यूट्स सेंटर के अध्यक्ष अब्दुल कादर मूसा मोहम्मद ने कहा कि ये कदम कानून और इंसानियत दोनों को साथ लेकर चलने की कोशिश है। उनका मानना है कि सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना और लोगों की मदद करना ही असली मकसद है।

रमजान से पहले भी यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने दुबई के सुधारात्मक और दंड संस्थानों से 1,518 कैदियों की रिहाई का आदेश दिया था। इस पहल से कई परिवारों को बड़ी राहत मिली है।