UAE Rich Mairrage: अभी आपने एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फुटेज देखें होंगे। लेकिन क्या आप जानते है की भारत में ही नहीं बल्कि UAE के शेख की शादी ने खूब चर्चा बटोरा था। दुबई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की शादी में ना सिर्फ अरबों रुपये उड़ाय गए थे बल्कि लग्जरी के मामले में इस शादी ने दुनिया में चर्चा का विषय बन गया था.आखिर दुबई के रईस किस तरह शादी रचाते हैं और शेख की शादी में क्या इंतजाम थे.
Also Read: UAE Flight: दुबई से आने वाली फ्लाइट की Emergency Landing
सबसे ज्यादा रहीशी
दुबई की शादी जो सबसे ज्यादा अमीरी का परिचय देती है। दुबई के इतिहास की सबसे महंगी शादी और अहम इवेंट थी दुबई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की. इस शादी की गिनती दुनिया की सबसे महंगी शादियों में होती है. ये शादी करीब 35 साल पहले हुई थी लेकिन उस वक़्त भी इतना खर्चा हुआ था जिसे आप सोच भी नहीं सकते। ये शादी 5 दिन तक चली थीं। इस शादी में जमकर गोल्ड का इस्तेमाल किया था। यहां तक की खाने में भी गोल्ड का इस्तेमाल किया गया था।
शादी में दुल्हन के गिफ्ट 20 ऊंटों के जरिए गए थे। इतना ही नहीं सभी ऊंट सोने में सजे हुए थे। सभी ऊंटों को भी ज्वैलरी पहनाई गई थी। शादी में 20 हजार से ज्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था।
Also Read: UAE: दुबई में बीच रोड पर ड्राइवर का गाड़ी से कंट्रोल फेल
बनाया था स्पेशल स्टेडियम
Specially शादी के इवेंट के लिए अलग से एक स्टेडियम बनाया गया था जिसके लिए 20 हजार डॉलर खर्च हुए थे। शादी के दौरान पूरे दुबई में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और हर जगह पर इवेंट हुए. शादी को लेकर पूरे दुबई में छुट्टी थी।
शेख को रॉयल गार्ड दिया गया। इतना ही नहीं पुलिस फोर्स एयर विंग ने पब्लिक फाइंग डिस्पले किया. शेख की शादी में कई अरब और अफ्रीकन डांस ग्रुप ने परेड की. साथ ही कई प्राइवेट जेट प्लेन के जरिए शेख, प्रिंस आदि लोग शादी में शिरकत करने पहुंचे। दुबई के इतिहास में पहली बार 127 ऊंटों ने रेस लगाई थी। शेख भी घोड़े पर बैठकर घूमते दिखें थे।