UAE Indian Dead: दुबई सड़क दुर्घटना ने माँ बाप से छीनी बेटी , मौत

0
9

UAE Indian Dead: वही दुबई में एक दूसरी घटना हुई है जहां एक भारतीय महिला की मौत हो गयी। कोटेकर के बीरी के एक 28 वर्षीय महिला की दुबई में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान विदिशा के रूप में हुई, वह मंगलुरु तालुक पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव केम्पमन्नू और विट्ठल कुलल केम्पमन्नू की इकलौती बेटी थी। उन्होंने सह्याद्रि ( Sahyadri ) कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री पूरी की थी, जिसके बाद उन्होंने बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में कई वर्षों तक काम किया। विदिशा 2019 में दुबई चली गईं और पिछले पांच वर्षों से ExecuJet में एक अधिकारी के रूप में काम कर रही थीं।

Also Read – UAE Gold Rates: सोने के दामों में हलचल , देखिए ऊपर हुआ या निचे

जल्द होने वाली थी शादी

आमतौर पर विदिशा कंपनी की कैब में सफर करती थी। हालाँकि, गुरुवार, 22 फरवरी को वह लेट हो गईं और ऑफिस जाने के लिए अपनी कार निकाली। यह दुर्घटना उसके वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण हुई। गंभीर रूप से घायल विदिशा ने दम तोड़ दिया। विदिशा रोटोरैक्ट क्लब सहित स्थानीय संगठनों में सक्रिय थी। विदिशा ने छह माह पहले दुबई में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर कार खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता को दुबई बुलाया था और उन्हें अपनी कार में घुमाया था। पता चला है कि उसके माता-पिता उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे।