UAE Gold: UAE से गोल्ड लाना फायदे का सौदा है या नुकसान का ?

0
54

UAE Gold: देखिये आप में से कई लोग ऐसे है जो UAE जाते है और वहां से सोना खरीदकर लाते है। लेकिन क्या आप जानते है की UAE से सोना लाने में फायदा होता है या नुक्सान ? चलिए इस वीडियो में हम आपको बताते है। सोने के आभूषण भारतियों को बहुत भाते है है। भारतीय हमेशा से सोना खरीना ज्यादा पसंद करते है। सोना ना सिर्फ आपकी ख़ूबसूरती को बढ़ता है बल्कि आपको एक secured फ्यूचर भी देता है। यही वजह है की लोग सोना खरीदना चाहते है। विदेशों में कुछ जगहें ऐसी है जहां पर सोना सबसे सस्ता मिलता है। जैसे दुबई , बैंकॉक इस्त्यादी। लेकिन आप विदेशों से मन भर के सोना तो ख़रीद सकते है लेकिन भारत में सोना सिर्फ एक लिमिट तक ही ला सकते है। तो ऐसे में अगर आप लिमिट से अधिक सोना लेकर आते है आपको एक एक्स्ट्रा चार्जेज देने पड़ते है।

Also Read: UAE Weather: सावधान ! कई इलाकों में हो सकती है बारिश

ये है लिमिट

नियमों के मुताबिक, एक भारतीय यात्री अगर वो पुरुष है तो वो एक साल से अधिक समय से विदेश में रह रहा है, उसे अपने वास्तविक सामान में 20 ग्राम तक आभूषण बिना शुल्क के लाने की अनुमति है, जिसकी कीमत 50,000/- रुपये तक हो सकता है। वही अगर कोई महिला है वो विदेश से 40 ग्राम तक आभूषण बिना शुल्क के ला सकती है, जिसकी कीमत 1,00,000/- रुपये तक हो सकती है। अगर भारत आने वाले यात्री निर्धारित सीमा से अधिक सोने के आभूषण ले जाते हैं, तो उन्हें सोने पर कुछ सीमा शुल्क देना होगा। इसके अलावा, जो आप दुबई से से टैक्स फ्री सोने के आभूषण ले जा सकते हैं। हालांकि, आप सोने के सिक्के, बार या बिस्किट नहीं ले जा सकते।

इन चीज़ों की अनुमति नहीं

Also Read: UAE: 4,300 करोड़पति को पसंद आ गयी दुबई , छोड़ रहे भारत

दुबई से भारत सोना लाने वाले भारतीय यात्रियों को यह बात ध्यान रखना चाहिए कि शुल्क-मुक्त भत्ता केवल सोने के आभूषणों पर ही लागू होता है। bayut के अनुसार, सोने की छड़ों, सिक्कों और दूसरे जूलरी के लिए सीमा शुल्क आयात की गई मात्रा के आधार पर निर्भर होता है। दुबई से भारत सोना लाने पर आपको कीमत चुकानी होगी, जिसे सीमा शुल्क के तौर पर चुकाना होता है।

1 किलोग्राम से कम वजन वाले सोने की छड़ों पर 10% सीमा शुल्क लगता है। 20 ग्राम से कम वजन वाले सोने की छड़ों पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगता है। 20 ग्राम से 100 ग्राम वजन वाले सोने की छड़ों पर 3% सीमा शुल्क लगता है। 20 ग्राम से कम वजन वाले सोने के सिक्कों पर कोई सीमा शुल्क नहीं लगता है।
20 ग्राम से 100 ग्राम वजन वाले सोने के सिक्कों पर 10% शुल्क लगता है। अगर सोने का वजन 20 ग्राम से अधिक नहीं है और कीमत 50,000 रुपये से कम है तो आभूषणों पर आपको कोई सीमा शुल्क देने की जरुरत नहीं है.