UAE Gold Rate: साल के पहले हफ्ते कुछ ऐसा है सोने का मिजाज

0
8

UAE Gold Rate: दुबई से सोना खरीदना लोग पसंद करते है। जाहिर सी बात है की भारत के मुकाबले वहां सोना सस्ता मिलता है। चलिए आज के ताजा रेट्स आपको बताते है लेकिन इससे पहले हम आपको बताते है की आखिर आप कितना सोना ला सकते है दुबई से भारत। बता दे UAE में सोना सबसे सस्ता मिलता है इसलिए भारतीय वहां से सोना खरीदकर लाते है। हलाकि वहां से यहां सोना लाने का भी एक समय सीमा तय है।

यह लिमिट शख्स द्वारा देश में बीताए गए समय पर भी निर्भर करती है। वही पुरुष और महिलों के लिए लिमिट अलग अलग है। बता दे की 1 साल से वहां रह रही महिला 40 ग्राम तक सोना ला सकती है। इसी कंडीशन पर पुरुष केवल 20 ग्राम तक सोना ला सकता है। कुछ दिन के टूर पर गया पुरुष UAE से 50 हज़ार तक का सोना ला सकता है। ऐसे ही टूर पर गयी महिला 1 लाख तक का सोना ला सकती है। इसके अलावा आपको बता दे की निर्धारित सीमा से ऊपर सोना भारत लाने पर भारी भरकम सोना ड्यूटी फी देना होता है।

क्या है सोने के भाव

Also Read: UAE Health: 1 जनवरी से लागू हुई नई हेल्थ इंश्योरेंस योजना

चलिए सबसे पहले हम भारत के सोने के दाम आपको बताते है। अगर भारत में सोने के भाव की बात करें तो भारत में आज 18 k सोने का दाम 5,940 रुपया प्रति ग्राम है। वही 22 k गोल्ड का दाम 7,260 रुपया प्रति ग्राम है। वही भारत में 24 k सोने का दाम 7,920 रुपया है. वही अगर हम भारत के राज्य उत्तर प्रदेश की गोल्ड रेट्स की बात करें तो आज उत्तरप्रदेश में 18 k गोल्ड का दाम 5,952 है। इसके साथ ही 22 k गोल्ड का दाम 7,275 है। वही यूपी में 24 k का दाम 7,935 है। वही अगर भारत में बिहार की बात करें तो बिहार में 18 k गोल्ड का दाम 5,944 है। वही 22 k गोल्ड का दाम 7,265 है। इसके साथ ही बिहार की राजधानी पटना में आज 24 k गोल्ड का दाम 7,925 है।

दुबई के सोने की रेट

Also Read: UAE Draw: भारतीय चौकीदार ने जीते 1 मिलियन दिरहम

आज दुबई में 18K गोल्ड रेट का दाम 244.20 है । पिछले दिन 241.60 था। यानी की आज की गोल्ड रेट 18 k की ,भारतीय मुद्रा में 5,701 है। वही 22 k गोल्ड का दाम 298.50 दिरहम प्रति ग्राम है। जो भारतीय मुद्रा में 6,969 होते है। जो की पिछले हफ्ते 295.25 दिरहम प्रति ग्राम था। वही दुबई में 24 k सोने का दाम 322.50 दिरहैम है जो की पिछले दिन 319 दिरहैम थी। वही आज के 24 k सोने का दाम के भारतीय मुद्रा की बात करें तो आज 7,529 की है।

सऊदी का सोने का दाम

Also Read: UAE Cheap Product: क्या मिलता है दुबई में भारत से सस्ता

वही आपको सऊदी की आज गोल्ड की रेट्स बताय तो सऊदी में आज 18 k सोने का दाम 247.90 रियाल है जो पिछले हफ्ते 246.30 रियाल प्रति ग्राम है। जो की भारतीय मुद्रा में 5,659 होते है। वही 22 k गोल्ड का दाम 303 रियाल प्रति ग्राम है जो की हफ्ते दिन 301 रियाल प्रति ग्राम थी। जो भारतीय मुद्रा में 6,917 होते है। वही सऊदी में 24 k सोने का दाम 326 रियाल प्रति ग्राम है जो की पिछले हफ्ते 325 रियाल था जो की भारतीय करेंसी में 7,442 होते है।