UAE: यूएई के 93 मस्जिदों में अब 5 भाषाओं में शुक्रवार को दी जाएगी उपदेश

0
9
UAE
UAE

UAE: समाज के सभी वर्गों में सभी लोगों को धार्मिक ज्ञान देने ,जीवन का संदेश साथ ही उन्हें धर्म से जोड़ने के लिए शारजाह ने गैर-अरब समुदायों को अलग भाषा में उपदेश देने के लिए 93 मस्जिदों को नामित किया है। इनमें शारजाह शहर की 74 मस्जिदें, मध्य क्षेत्र की दस और पूर्वी क्षेत्र की नौ मस्जिदें शामिल होंगी। जहाँ समाज के बाक़ी लोगों को धर्म से जुड़ी बातें बतायी जाएगी।

5 भाषाओं में दिया जाएगा उपदेश

ये मस्जिदें अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, पश्तो और तमिल में पाठ, चर्चा और शुक्रवार के उपदेश देती है। इसे खुतबा भी कहा जाता है।

शारजाह इस्लामिक मामलों के विभाग के प्रमुख अब्दुल्ला खलीफा अल सेबौसी ने इस बात पर जोर दिया कि यह योजना शुक्रवार के उपदेश का अच्छा उपयोग करने के कई प्रयासों का हिस्सा है। इसमें धार्मिक और रोज़मर्रा के मामलों के बारे में उपासकों को शिक्षित करने के लिए इसकी शिक्षाएँ, मूल्य और शिष्टाचार शामिल हैं।


Also Read: UAE: बुर्ज खलीफा में New Year’s Eve पर आतिशबाजी के लिए टिकट के क़ीमतों की घोषणा, जानें डिटेल्स