UAE: यूएई का ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए लोगों को कई तरह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। कई प्रवासियों का ख्वाब होता है कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात का ड्राइविंग लाइसेंस मिल जाए। लेकिन अमीरात में ड्राइविंग लाइसेंस पाना बहुत ही मुश्किल का काम है। क्योंकि इसके लिए कुछ टेस्ट कराए जाते हैं जिनमें पास होने पर ही आपको लाइसेंस दिया जाता है।
हालांकि, वहीं ऐसे कुछ चुनिंदा देश हैं जिनके लाइसेंस धारकों को इससे छूट दी गई है और उन्हें देश में गाड़ी चलाने की अनुमति है। कुछ देशों को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट नहीं देनी होती है। संयुक्त अरब अमीरात ने कई देशों को ऐसे भी लिस्ट में शामिल किया है जहां के नागरिक जिन्हें ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिया जाता है
आंतरिक मंत्रालय के द्वारा ‘Markhoos’ नाम का पहल चलाया जाता है जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस को बदलने की अनुमति दी जाती है। यह प्रवासियों को उनके नेशनल ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइव करने की अनुमति देता है। साथ ही इन देशों के नागरिक यूएई रेसीडेंसी परमिट ग्रहण करने के बाद UAE license से बदल सकते हैं।
देशों के लिस्ट
- Estonia
- Albania
- Portugal
- China
- Hungary
- Greece
- Ukraine
- Bulgaria
- Slovak
- Slovenia
- Serbia
- Cyprus
- Latvia
- Luxembourg
- Lithuania
- Malta
- Iceland
- Montenegro
- United State of America
- France
- Japan
- Belgium
- Switzerland
- Germany
- Italy
- Sweden
- Ireland
- Spain
- Norway
- New Zealand
- Romania
- Singapore
- Hong Kong
- Netherlands
- Denmark
- Austria
- Finland
- United Kingdom
- Turkey
- Canada
- Poland
- South Africa
- Australia