UAE Death : भारतीय युवक की दुबई में संदिग्ध हालत में हुई मौत ,लूटपाट का अंदेशा

0
7

UAE Death : उत्तराखंड के युवक की दुबई में मौत हो गयी है। मौत संदिग्ध अवस्था में बताई जा रही है। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार की दो अक्टूबर को दुबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आनंद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है उनका रो रोकर बुरा हाल है । परिजनों मे प्रशासन से शव को वापस भारत लाने की गुहार लगाई है। आनंद की मौत की खबर उसके साथियों ने उसके परिजनों को दी। आनंद की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

लूट पाट का अंदेशा

Also Read – UAE India : अब कामगार आसानी से भारत अपने घर भेज पाएंगे पैसे ?

आनंद की मौत के चार दिन बाद भी उसका शव भारत नहीं लायाजा सका है। चार दिन बाद भी आनंद का शव भारत नहीं पहुंचने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आनंद का शव भारत वापस लाने की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार दुबई स्थित एक होटल में काम करते थे। रोज की तरह दो अक्टूबर को वो अपना काम खत्म कर होटल से कमरे पर लौट रहे थे।

इस दौरान सड़क पर उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने लूटपाट के बाद उनकी हत्या का अंदेशा जताया है।भांजे ने बताया कि मामा की पत्नी और बच्चे बंग्लुरू में रहते हैं। संतोष ने बताया कि दुबई पुलिस की ओर शव कब्जे में लिया गया है। सोमवार को शव भारत भेजने की बात कही जा रही है।