UAE Crime: एक हैरान कर देने वाला सामने आया है जो मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है। आरोप है की यहां दुबई से लौटे पति ने नशे की हालात में पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहा। पत्नी ने जब विरोध किता तब पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की। वहीं इस घृणित काम में पति की मदद उसके परिवार वाले भी कर रहे थे। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के लिए भी उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती है। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पति करता है जबरदस्ती
Also Read: UAE: पुलिस ने ड्राइवर को किया गिरफ़्तार, ठोका Dh50,000 का जुर्माना, की थी ये छोटी सी गलती
जानकारी मिली है की ,महिला थरियांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को बताया कि, उसकी शादी मई 2018 में थाना क्षेत्र के ही चक कोर्रा सादात निवासी नफीस अहमद के साथ हुई थी। शादी के 2 महीने बाद से ही पति के साथ ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। एक्स्ट्रा दहेज़ नहीं मिलने पर महिला के साथ मारपीट किया जाने लगा साथ ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा . आरोप है की पति दुबई चला गया। जब भी पति दुबई से आता तो नशे की हालत में महिला के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध का दबाव बनाता। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
12 जुलाई को फिर कोशिश
Also Read: UAE: धोखे से कराया साइन ,ले लिया लोन, अब फंसे
दुबई से लौटने के बाद विगत 12 जुलाई को भी नफीस शराब के नशे में घर आया और फिर वही हरकत करने लगा। मना करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने लगा। इसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी महिला ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। इस पर मायके से पहुंचे परिजन महिला को साथ लेकर गांव ले आए। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि पति, सास, ससुर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के साथ अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।