UAE Crime: प्यार के चक्कर में दुबई में मिली लड़की को फांसी की सजा

0
8

UAE Crime: अक्सर आपने देखा होगा फिल्मो में जहां लड़की को प्यार में फंसकर लड़का लड़की को विदेश में बेच देता है। ऐसा ही रियाल में हुआ है। दरअसल भारत की एक लड़की को दुबई में मौत की सजा सुनाई गयी है। लेकिन उसकी कहानी सुनकर आपके आँखों में आंसू आ जायेंगे। दरअसल लड़की विकलांग है। फेसबुक के जरिये हुई दोस्ती लड़की को भारी पड़ गई। प्रेमी लड़की का इलाज कराने के बहाने उसे आगरा ले गया। वहां से उसे दुबई भेजा और फिर बेच दिया। इतना ही नहीं जहां उस लड़की को बेचा गया था वह युगल ने उस लड़की पर अपने बेटे के हत्या का आरोप लगाया जिसके बाद लड़की को दुबई में सजा सुनाई।

Also Read: UAE Flight: दुबई से आने वाली फ्लाइट की Emergency Landing

शहजादी है विकलांग

मामले के बारे में बताया गया की मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली निवासी शब्बीर खान ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। बताया गया है कि उसकी बेटी शहजादी (33) आग में जल जाने के कारण दिव्यांग हो गई थी। वह बांदा रोटी बैंक नामक संस्था में जुड़कर समाजसेवा का काम करती थी। फेसबुक के जरिये आगरा का युवक उजैर पुत्र मतलूब से उसकी दोस्ती हुई और नवंबर 2021 को इलाज कराने के नाम पर उसने शहजादी को अपने शहर ले गया। लड़के ने उन्हें उसका वीजा बनवाया और बहला फुसला कर दुबई में रह रहे आगरा निवासी दंपती फैज अहमद व नादिया के पास भेजकर उसे दंपती के हाथों बेच दिया।

शिकायत की गयी दर्ज

Also Read: UAE Umrah: अब उमराह पैकेज 25% हुए सस्ते

उजैर ने शहजादी के गहने, दिव्यांग कार्ड, एटीएम आदि अपने पास ही रख लिए। शहजादी का बैंक में जमा सारा पैसा, दिव्यांग पेंशन आदि एटीएम से निकाल ली। उधर, दुबई में कुछ दिन बाद युगल के सात वर्षीय बेटे की गलत इलाज के कारण मौत हो गई। फैज ने शहजादी को हत्या के मामले में फंसा दिया। वहां की अदालत ने शहजादी को दोषी ठहराते हुए फांसी दी है । फिलहाल मौजूदा समय में वह जेल में है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषार दीक्षित ने बताया कि सीजेएम भगवान दास गुप्ता ने मामले को गंंभीर अपराध मानते हुए मटौंध थाना पुलिस को मानव व्यापार, धोखाधड़ी आदि में फैज, पत्नी नादिया, फैज की मां अंजुम सहाना बेगम, उजैर के खिलाफ केस दर्ज कर ली गयी है।