Kuwait: प्रवासी 31 दिसंबर तक ज़रूर करा लें कान, वरना झेलनी पड़ेगी दिक्कत

0
8
Kuwait
Kuwait

Kuwait: कुवैत के अधिकारियों ने प्रवासियों से मंगलवार, 31 दिसंबर तक बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट पंजीकरण पूरा करने की अपील की है। ऐसा नहीं करने पर सरकारी और बैंकिंग सेवाओं में रुकावट आ सकती है।

बायोमेट्रिक्स जरूरी क्यों?

अगर प्रवासी तय समय सीमा तक फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं, तो:

  1. निवास परमिट (इकामा) का नवीनीकरण संभव नहीं होगा।
  2. सरकारी सेवाओं जैसे आंतरिक मंत्रालय (MOI) की सुविधाएं निलंबित कर दी जाएंगी।
  3. बैंक खाते, डेबिट और क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन पेमेंट सेवाएं ब्लॉक हो जाएंगी।

कैसे करें पंजीकरण?

जो प्रवासी अभी तक फिंगरप्रिंटिंग प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके हैं, उन्हें तुरंत ‘सहेल ऐप’ या ‘मेटा प्लेटफॉर्म’ पर जाकर अपॉइंटमेंट लेना चाहिए। यह ऐप्स उन्हें निकटतम सुविधा केंद्र पर प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा देते हैं।

खास सुविधा

वृद्ध या बीमार प्रवासियों के लिए कुवैती अधिकारियों ने घर पर बायोमेट्रिक सेवा की व्यवस्था की है। यह उन लोगों के लिए है जो स्वास्थ्य कारणों से केंद्रों पर नहीं जा सकते।

आंकड़े क्या कहते हैं?

  • अब तक 2.1 मिलियन प्रवासियों ने इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।
  • कुवैत की कुल आबादी 4.9 मिलियन है, जिसमें से 3.3 मिलियन प्रवासी हैं।

फिंगरप्रिंट क्यों है जरूरी?

बायोमेट्रिक पंजीकरण का मकसद सरकारी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है। अगर आपने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो देरी न करें। अपने अपॉइंटमेंट की बुकिंग तुरंत करें और संभावित परेशानियों से बचें।